Saturday, October 24, 2026
Homeराष्ट्रीयHaryana Nikay Chunav Results : हरियाणा निकाय चुनाव में सत्ता का फैसला...

Haryana Nikay Chunav Results : हरियाणा निकाय चुनाव में सत्ता का फैसला आज, बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

हरियाणा  Haryana Nikay Chunav Results : हरियाणा के 10 नगर निगमों सहित 38 स्थानीय निकायों में ‘छोटी सरकार’ बनने का इंतजार अब खत्म होने वाला है। निकाय चुनाव (Haryana Nagar Nigam Election Results 2025) में कौन सरताज होगा, इसका फैसला आज होगा।

Free Gas Cylinder : योगी सरकार ने उज्जवला योजना की लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर का दिया तोहफा

दो मार्च और नौ मार्च को दो चरणों में हुए निकाय चुनाव के परिणाम के लिए सुबह आठ बजे से ही मतगणना शुरू हो गई। शाम तक लगभग सभी जगह नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। दस में से पांच निगमों में महिलाओं का मेयर बनना तय है, जिनमें पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला और यमुनानगर शामिल हैं।

कुरुक्षेत्र के थानेश्वर नगर परिषद के 23 वार्डों के परिणाम घोषित

कुरुक्षेत्र में थानेश्वर नगर परिषद के 32 वार्डों में से अभी तक घोषित हुए 23 वार्डों के चुनाव परिणाम में 12, 16, 18, 23 नंबर वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए हैं, बाकी सभी में बीजेपी ने जीत हासिल की है।

फरीदाबाद में बीजेपी प्रत्याशी प्रवीन जोशी पहले राउंड में 37763 वोटों से आगे
नगर निगम फरीदाबाद में पहले राउंड काउंटिंग पूरी होने के बाद मेयर पद के लिए भाजपा की प्रत्याशी प्रवीन जोशी भारी बढ़त के साथ आगे हैं। कुल 13 राउंड हैं। निगम चुनाव में 602070 वोट डाले गए थे। पहले राउंड में 73942 वोटों की गिनती हुई। प्रवीन जोशी को पहले राउंड में 50824 वोट मिले हैं, उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की लता रानी को 13061 वोट मिले। इस तरह से पहले राउंड की गिनती में ही भाजपा प्रत्याशी प्रवीन जोशी 37763 वोट से आगे हो गई हैं। अन्य प्रत्याशियों में आम आदमी पार्टी की निशा दलाल फौजदार को मात्र 2713, बसपा की मनसा पासवान को 3765 वोट मिले। अन्य दो निर्दलीय प्रत्याशियों में अंजन शर्मा 1046 व संगीता यादव को 1424 वोट मिले। नोटा को 1109 वोट मिले।

हिसार में वार्ड नंबर 1,2 और 3 से बीजेपी प्रत्याशी ने दर्ज की जीत
हिसार के वार्ड नंबर 01 में बीजेपी प्रत्याशी टीनू जैन की धर्मपत्नी सरोज जैन ने 3618 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं, वार्ड 2 से बीजेपी प्रत्याशी मोहित सिंगल की जीत हुई है। वार्ड नंबर 3 से बीजेपी प्रत्याशी ज्योति वर्मा ने 2881 से जीत हासिल की है। वहीं, मेयर चुनाव में भाजपा के प्रवीण पोपली दूसरे राउंड में 6000 वोटों से आगे हैं।

जाखल में सभी 14 वार्डों के नतीजे भी घोषित
वार्ड-1 से पिंकी रानी 126 वोट से जीतीं।

वार्ड 2 से कुलवंत सिंह 62 वोट से जीते।

वार्ड 3 से संजीव 183 वोट से विजेता।

वार्ड 4 से रत्न लाल 71 वोट से जीते।

वार्ड 5 से सवर्ण सिंह 12 वोट से जीते।

वार्ड 6 से अशोक 244 वोट से जीते।

वार्ड 7 से सुनीता 51 वोट से जीतीं।

वार्ड 8 से पिंटू राम 75 वोट से जीते।

वार्ड 9 से चरनो 202 वोट से जीतीं।

वार्ड 10 से शिवा 19 वोट से जीते।

वार्ड 11 से सपना 124 वोट से जीतीं।

वार्ड 12 सुधीर कुमार 31 वोट से जीते।

वार्ड 13 यशपाल गर्ग 32 वोट से जीते।

वार्ड 14 परमजीत कौर 165 वोट से जीतीं।

जाखल नगर पालिका प्रधान चुनाव में भाजपा हारी, विकास कामरा जीते
जाखल नगर पालिका प्रधान चुनाव में भाजपा को हार का सामने करना पड़ा है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी विकास कामरा ने बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र मित्तल को 1319 वोट से हराया है।

सिरसा में पहले राउंड की गिनती पूरी
सिरसा में पहले राउंड में बीजेपी के उमीदवार शांति स्वरूप 270 वोट से आगे हैं। दूसरे नंबर पर आजाद उम्मीदवार राजकुमार और तीसरे नंबर पर कांग्रेस कैंडिडेट जसविंदर कौर हैं।

BJP प्रत्याशी शांति स्वरूप 270 वोट से आगे
आजाद उम्मीदवार राजेंद्र कुमार 2515 वोट लेकर दूसरे स्थान पर
कांग्रेस प्रत्याशी जसविंदर कौर 1886 वोट लेकर तीसरे स्थान पर
BJP प्रत्याशी को मिले 2785 वोट

पानीपत के वार्ड 02 से बीजेपी प्रत्याशी काजल शर्मा जीतीं
पानीपत में मतगणना शुरू हो चुकी है। पानीपत के वार्ड नंबर 2 से बीजेपी प्रत्याशी काजल शर्मा ने जीत हासिल की है।

बल्लभगढ़ में मतगणना केंद्र के बाहर भारी मात्रा में पहुंचे समर्थक
बल्लभगढ़ सेक्टर 2 स्थित मतगणना केंद्र के बाहर विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थक खड़े हुए हैं।

फतेहाबाद के जाखल नगर पालिका के वार्डों के आए नतीजे
वार्ड-1 से पिंकी रानी 126 वोट से जीती।
वार्ड-2 से कुलवंत सिंह 62 वोट से जीते।
वार्ड-3 से संजीव 183 वोट से विजेता।
वार्ड-4 से रत्न लाल 71 वोट से जीते।

पानीपत में भी शुरू हुई मतगणना
पानीपत मेयर व पार्षद के चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। वार्ड नंबर 1 की पार्षद प्रत्याशी अनीता निर्वाचित घोषित।

गुरुग्राम में मतगणना शुरू
गुरुग्राम में पांचों निकाय क्षेत्र नगर निगम गुरुग्राम व मानेसर, नगर परिषद सोहना तथा पटौदी जाटौली मंडी सहित नगर पालिका फर्रुखनगर में मतों की गिनती शुरू हो गई है।

करनाल में मतगणना केंद्र के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा
करनाल में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Pakistan Train Hijack : बलूच लड़ाकों ने मार गिराए आर्मी के 30 जवान, 100 से ज्यादा बंधक रिहा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments