Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयFree Gas Cylinder : योगी सरकार ने उज्जवला योजना की लाभार्थियों को...

Free Gas Cylinder : योगी सरकार ने उज्जवला योजना की लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर का दिया तोहफा

लखनऊ। Free Gas Cylinder :  योगी सरकार ने होली के त्योहार पर उज्जवला योजना की लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर का तोहफा दिया। इसके लिए तीन अरब रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

Pakistan Train Hijack : बलूच लड़ाकों ने मार गिराए आर्मी के 30 जवान, 100 से ज्यादा बंधक रिहा

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिला लाभार्थियों को निश्शुल्क एलपीजी सिलेंडर दिए गए हैं। इसके बाद भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में दिवाली और होली पर इन लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर रिफिल देने का वादा किया था।

बीते साल दिवाली पर योगी आदित्यनाथ की सरकार ने इसे पूरा करते हुए सिलेंडर वितरित किए थे। अब होली के पर्व पर भी रिफिल सिलेंडर दिया जाएगा। प्रदेश में उज्जवला योजना की 1.85 करोड़ से अधिक लाभार्थी हैं, जो इसका लाभ ले सकती हैं।

बता दें सोमवार को योगी कैबिनेट की बैठक 19 अहम प्रस्तावों पर मंजूरी दी गई थी। जिसमें उत्तर प्रदेश में अब 10 हजार से 25 हजार रुपये तक मूल्य वाले भौतिक स्टांप चलन से बाहर कर दिए गए हैं। सोमवार को योगी कैबिनेट के निर्णय के बाद मंगलवार को स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी।

अब इस मूल्य वर्ग के स्टांप की बिक्री नहीं की जाएगी। अधिसूचना जारी होने की तिथि से पहले खरीदे गए संबंधित स्टांप पेपर का उपयोग करने या उनको वापस करने के लिए 31 मार्च की समय सीमा तय की गई है।

जारी की गई अधिसूचना (Free Gas Cylinder)

विभागीय प्रमुख सचिव अमित गुप्ता की ओर से उत्तर प्रदेश स्टांप नियमावली में संशोधन संंबंधी जारी अधिसूचना के मुताबिक 11 मार्च से 10 हजार रुपये से लेकर 25 हजार मूल्य वर्ग तक के गैर न्यायिक स्टांप पत्र विधिमान्य नहीं रह गए। ऐसे में वे किसी तरह के शुल्क भुगतान के लिए मान्य नहीं होंगे। इस संबंध में स्टांप आयुक्त, महानिरीक्षक निबंधन, मंडलायुक्त और डीएम को संबंधित मूल्य वर्ग के स्टांप के प्रयोग और वापसी की तिथि का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के आदेश भी दिए गए हैं।

स्टांप तथा पंजीयन मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने बताया कि जनहित में योगी सरकार का यह एक क्रांतिकारी निर्णय है। इस कदम से ई-स्टांप की बिक्री को प्रोत्साहन मिलेगा तथा उसकी लोकप्रियता बढ़ेगी। इससे उत्तरदायी और पारदर्शी सरकार के संकल्प की सिद्धि होगी।

CM Visit Wadia Institute : मुख्यमंत्री धामी वाडिया इंस्टीट्यूट में जलवायु परिवर्तन पर आयोजित संगोष्ठी में हुए शामिल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments