Home » कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान जंतर—मंतर पर लाठीचार्ज

कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान जंतर—मंतर पर लाठीचार्ज

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी यानी के संसद मार्च को लेकर राजधानी में हंगामा बढ़ गया है। मानसून सत्र के पहले दिन आज जंतर—मंतर पर सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को भीड़ तितर—बितर करने के लिए लाठियां चलानी पड़ीं।
जानकारी के अनुसार काकरोच जनता पार्टी शिक्षा क्षेत्र में सुधार और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग को लेकर जंतर—मंतर से संसद तक मार्च निकालने वाली थी। प्रदर्शन के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने भी बड़ा कदम उठाया। दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जानकारी दी कि सोमवार को अगले आदेश तक राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। यह फैसला विरोध मार्च को देखते हुए लिया गया है। प्राधिकारियों ने संसद मार्ग और आसपास के इलाकों में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। मानसून सत्र आज से शुरू हो चुका है और प्रशासन किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए अलर्ट पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *