Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयDhananjay Munde : महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने महाराष्ट्र कैबिनेट से...

Dhananjay Munde : महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने महाराष्ट्र कैबिनेट से दिया इस्तीफा,लगे थे ये आरोप

Dhananjay Munde :  महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने मंगलवार को महाराष्ट्र कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। उनके सहयोगी वाल्मिक कराड को सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंडे को मंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए कहा था। इस्तीफे की खबर आने के बाद फडणवीस ने कहा कि मुंडे ने अपना इस्तीफा मुझे सौंप दिया है। मैंने उनका इस्तीफा मंजूर कर के आगे की कार्रवाई के लिए उसे राज्यपाल को भेज दिया है।

Himani Murder : कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्याकांड में नया मोड़, पलट गई पूरी कहानी

सूत्रों के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार रात को फडणवीस से मुलाकात की और देशमुख हत्या मामले में अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) की ओर से दायर आरोपपत्र और दो अन्य संबंधित मामलों के नतीजों पर चर्चा की, जिनमें कराड को आरोपी नंबर एक बनाया गया है।

क्या है मामला?

बीड के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख को पिछले साल नौ दिसंबर को कथित तौर पर जिले में एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली के प्रयास को रोकने की कोशिश करने पर अगवा कर लिया गया था। उन्हें प्रताड़ित भी किया गया था और बाद में उनकी हत्या कर दी गई थी।

27 फरवरी को 1,200 से अधिक पन्नों का आरोपपत्र दाखिल

राज्य अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) ने 27 फरवरी को देशमुख की हत्या और दो संबंधित मामलों में बीड जिले की एक अदालत में 1,200 से अधिक पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया। सरपंच की हत्या, अवाडा कंपनी से पैसे ऐंठने की कोशिश और कंपनी के सुरक्षा गार्ड पर हमला करने के तीन अलग-अलग मामले बीड के केज थाने में दर्ज किए गए हैं।

अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कठोर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया है। अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन पर मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी अब भी फरार है।

अलग हुई पहली पत्नी ने किया था दावा

इससे पहले महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे (Dhananjay Munde) की अलग हुई पहली पत्नी करुणा शर्मा-मुंडे ने रविवार को बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि वरिष्ठ नेताओं ने उनका इस्तीफा मांगा है और राज्य विधानमंडल के बजट सत्र से पहले इसकी घोषणा की जाएगी। हालांकि, इस्तीफे की बात बजट सत्र के दौरान की गई।

Trump Zelenskyy Row : राष्ट्रपति डोनाल्ड का बड़ा कदम, रोकी गई यूक्रेन की सैन्य सहायता

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments