Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तराखंडChamoli avalanche magisterial inquiry : हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Chamoli avalanche magisterial inquiry : हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Chamoli avalanche magisterial inquiry : चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने 28 फरवरी को माणा में हुए हिमस्खलन हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। जोशीमठ के एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस हादसे में आठ मजदूरों की मौत हो गई थी।

Dhananjay Munde : महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने महाराष्ट्र कैबिनेट से दिया इस्तीफा,लगे थे ये आरोप

बता दें कि माणा के पास बीते शुक्रवार को भारी हिमस्खलन (Chamoli avalanche magisterial inquiry ) हुआ था, जिसके चपेट में बीआरओ के 54 श्रमिक आ गए थे। आईटीबीपी और सेना के जवानों ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पहले दिन 33 श्रमिकों को सुरक्षित निकाला गया था।

दूसरे दिन रेस्क्यू अभियान में एनडीआरएफ भी शामिल हुई। रेस्क्यू टीमों ने 46 श्रमिकों को सुरक्षित निकाल लिया था, जबकि चार श्रमिकों के शव बरामद हुए थे। उसके बाद लापता चल रहे चार अन्य श्रमिकों की खोजबीन के लिए रविवार को फिर तीनों रेस्क्यू टीमों ने सर्च अभियान चलाया।

दोपहर करीब एक बजे पहले एक शव बरामद हुआ। उसके बाद दो अन्य श्रमिकों के शव भी बरामद हुए। अंतिम लापता व्यक्ति का शव दोपहर करीब चार बजे बरामद कर लिया गया। जिसके बाद हादसे में मृतकों की संख्या आठ हो गई। अंतिम व्यक्ति का शव मिलने के साथ ही रेस्क्यू अभियान भी समाप्त कर दिया गया।

Himani Murder : कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्याकांड में नया मोड़, पलट गई पूरी कहानी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments