Monday, October 26, 2026
Homeउत्तराखंडUttarakhand Board Result : हजारों फेल छात्र-छात्राओं को पास होने के लिए...

Uttarakhand Board Result : हजारों फेल छात्र-छात्राओं को पास होने के लिए मिलेंगे अब तीन मौके

Uttarakhand Board Result :  उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इस साल 28 हजार छात्र फेल हो गए। इन फेल छात्रों में से हजारों छात्र-छात्राओं को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर की ओर से उत्तीर्ण होने के लिए एक नहीं बल्कि तीन मौके दिए जाएंगे।

Uttarakhand National Games : उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल में 11 खिलाड़ी डोप में फंसे

इंटरमीडिएट परीक्षा में इस साल 106345 और हाईस्कूल में 1098559 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के अपर सचिव बृहमोहन रावत के मुताबिक हाईस्कूल में 10 हजार और इंटरमीडिएट में 18 हजार परीक्षार्थी फेल हुए हैं।

हाईस्कूल में दो विषय में एवं इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण होने के लिए तीन मौके दिए जाएंगे। फेल छात्रों से इसी महीने परीक्षा फार्म भरवाए जाएंगे। जिनकी जुलाई में परीक्षा होगी। इसके बाद दूसरा मौका 2026 की मुख्य परीक्षा के दौरान और तीसरा मौका इस परीक्षा के बाद दिया जाएगा। छात्र अंक सुधार के लिए भी परीक्षा दे सकते हैं।

Yoga Campaign : ग्राम स्तर तक योग अभियान चलाया जाए-मुख्यमंत्री

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments