Saturday, October 24, 2026
Homeराष्ट्रीयRahul Gandhi News : विदेशी जमीन से राहुल गांधी ने भारतीय चुनाव...

Rahul Gandhi News : विदेशी जमीन से राहुल गांधी ने भारतीय चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Rahul Gandhi News :  लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिन के अमेरिका दौरे पर हैं। जैसा सोचा जा रहा था कि राहुल एक बार फिर विदेशी जमीन से देश की मोदी सरकार और देश के आतंरिक मुद्दों पर बोलेंगे, वैसा ही हुआ। उन्होंने बोस्टन में ब्राउन यूनिवर्सिटी के छात्रों के साथ एक सत्र में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने पिछले साल हुए महाराष्ट्र चुनाव का मुद्दा उठाया। उन्होंने देश की चुनाव प्रणाली और निर्वाचन का आयोग की मंशा को कटघरे में खड़ा किया।

Uttarakhand Board Result : हजारों फेल छात्र-छात्राओं को पास होने के लिए मिलेंगे अब तीन मौके

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कांग्रेस नेता ने छात्रों से कहा, ‘महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में युवा मतदाताओं की संख्या से ज्यादा मतदान हुआ। यह एक तथ्य है। चुनाव आयोग ने हमें शाम 5.30 बजे तक के मतदान के आंकड़े दिए। शाम 5:30 से 7:30 बजे के बीच जब वोटिंग बंद हो जानी चाहिए थी, 65 लाख मतदाताओं ने मतदान किया। अब ऐसा होना संभव नहीं है।

दरअसल, एक मतदाता को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने में लगभग 3 मिनट लगते हैं। अगर आप हिसाब लगाएंगे तो इसका मतलब यह होगा कि रात 2 बजे तक मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। वे पूरी रात मतदान करते रहे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।’

राहुल (Rahul Gandhi News) ने कहा कि चुनाव आयोग से हमने वीडियो मांगे, क्योंकि आयोग वीडियोग्राफी कराता है। हमारे मांगने के बाद उन्होंने सिर्फ हमारी अपील खारिज ही नहीं की बल्कि नियमों को ही बदल दिया। ऐसे में साफ पता चलता है कि चुनाव आयोग में सबकुछ ठीक है। कामकाज में समझौता किया जा रहा है। हमने सार्वजनिक मंचों से कई बार महाराष्ट्र चुनाव को लेकर सवाल उठाए हैं। धांधली उजागर की है, लेकिन किसी को कोई परवाह नहीं है।

Uttarakhand National Games : उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल में 11 खिलाड़ी डोप में फंसे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments