Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयVande bharat train : चारबाग आउटर स्टेशन पर वंदे भारत पर हुआ...

Vande bharat train : चारबाग आउटर स्टेशन पर वंदे भारत पर हुआ पथराव

Vande bharat train :  वंदे भारत एक्सप्रेस पर शरारती तत्वों ने फिर पथराव कर दिया। आनंदविहार जा रही वंदे भारत पर लखनऊ आउटर पर पथराव किया गया, जिससे चेयरकार बोगी के यात्री सहम गए। यह हाल तब है, जब वंदे भारत एक्सप्रेस की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से होती है। आरपीएफ इन कैमरों की मदद से कई पत्थरबाजों को गिरफ्तार भी कर चुकी है। आए दिन प्रयागराज और मेरठ में इस ट्रेन पर पत्थरबाजी के मामले सामने आ रहे हैं।

HINDI ROW : महाराष्ट्र सरकार ने त्रिभाषा नीति पर आदेश वापस लिया

अब लखनऊ में भी ऐसी घटना सामने आई है। गाड़ी संख्या 22425 अयोध्या-आनंदविहार वंदे भारत एक्सप्रेस शनिवार शाम को चारबाग से रवाना हुई। ट्रेन आलमबाग पश्चिम केबिन के पास पहुंची ही थी कि बोगी सी-11 की सीट संख्या 30, 31 और 32 के सामने वाली खिड़की पर पत्थर चला दिया गया। इससे चेयरकार बोगी सी-11 का शीशा टूट गया। यात्री निर्मेष ने इसकी शिकायत आरपीएफ कंट्रोल रूम में दर्ज कराई। आरपीएफ ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शताब्दी का गेट बंद

लखनऊ जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली वीआईपी ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार को ऑनबोर्ड हाउसकीपिंग कर्मचारियों की लापरवाही के कारण गेट नहीं खुले। इससे काफी देर तक 600 यात्री बारिश के बीच प्लेटफॉर्म पर खड़े रहे। यात्री कृष्ण कुमार ने रेलवे प्रशासन से इसकी शिकायत की है।

सीट नहीं, फिर भी कर दिया रिजर्वेशन

लखनऊ-वाराणसी शटल ट्रेन की चेयरकार बोगी सी-2 में दो सीटों की फीडिंग ऑनलाइन गलत दर्ज हो गई। बताया जा रहा है कि यह दिक्कत कई दिनों से है। इसके चलते यात्रियों को सीट संख्या 74 व 75 आवंटित कर दी जाती है, लेकिन जब यात्री ट्रेन में पहुंचते हैं तो उन्हें सीट ही नहीं मिलती। पता चलता है कि ये सीटें हैं ही नहीं। यात्री सुनव बासु बिस्वास ने उत्तर रेलवे प्रशासन से इसकी शिकायत की है।

किन्नर कर रहे वसूली

ट्रेनों में किन्नरों की वसूली थम नहीं रही है। लखनऊ-कानपुर रूट की ट्रेनों में रुपये देने से मना करने पर यात्रियों से अभद्रता भी कर रहे हैं। गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल की स्लीपर क्लास बोगी में सफर कर रहे एक यात्री ने इसका वीडियो बनाकर आरपीएफ से शिकायत दर्ज कराई है।

Uttarakhand Panchayat chunaav : पहली बार चुनाव नतीजों को ऑनलाइन जारी करने का फैसला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments