Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडHeavy Rainfall : देहरादून समेत नौ जिलों में भारी बारिश का रेड...

Heavy Rainfall : देहरादून समेत नौ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

Heavy Rainfall :  उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत नौ जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand Panchayat chunaav : पहली बार चुनाव नतीजों को ऑनलाइन जारी करने का फैसला

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में बहुत भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। इनके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हरिद्वार- चेतावनी रेखा के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर

पहाड़ और मैदान में हुई मूसलाधार बरसात से गंगा ऊफान पर आ गई। शुक्रवार अलसुबह शुरू हुई बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया, जो सुबह 11 बजे बढ़कर चेतावनी रेखा 293 मीटर के पास 292.90 पर पहुंच गया। प्रशासन ने गंगा घाट खाली करा दिए गए। गंगा किनारे रहने वाले लोगों को भी सतर्क कर दिया गया। बाढ़ राहत चौकियां और उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश का प्रशासन अलर्ट पर हैं। जलस्तर पर पल-पल रखी जा रही है।

ऋषिकेश – जलमग्न हुए गंगा घाट और तट

ऋषिकेश। देर रात से हो रही तेज बारिश से गंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर आ गई हैं। गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा घाट और तट जलमग्न हो गए। इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया। रविवार को गंगा चेतावनी रेखा 339.50 के करीब 338.97 मीटर पर बह रही थी।

Ek Ped Maa ke Naam : के अन्तर्गत मुख्यमंत्री ने अपनी माताजी के साथ किया पौधारोपण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments