Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयUnion Cabinet meeting today : पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद...

Union Cabinet meeting today : पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक

Union Cabinet meeting today :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले साल की उपलब्धियों और आतंकवार पर प्रहार के लिए चलाए गए सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर के प्रचार-प्रचार का ताना-बाना बुना जाएगा। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की यह दूसरी और पहलगाम आतंकी हमले के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक होगी। बैठक में पीएम के संबोधन के साथ कैबिनेट सचिव सरकार की उपलब्धियों और विदेश मंत्री एस जयशंकर ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्तुतियां देंगे।

IPL 2025 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता आईपीएल 2025 का खिताब

विदेश मंत्री ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्तुति देंगे

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अपराहन 4:30 बजे से शुरू होने वाली बैठक की शुरुआत प्रधानमंत्री के संबोधन से होगी। इसके बाद सभी अहम मंत्रालय एक साल के कामकाज का ब्यौरा रखेंगे। बैठक के दौरान कैबिनेट सचिव डा टीवी सोमनाथन एक साल के कार्यकाल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए लिए गए निर्णयों पर एक प्रस्तुति देंगे। इसके बाद विदेश सचिव ऑपरेशन सिंदूर पर प्रस्तुति देंगे।

पीएम पेश करेंगे सरकार का एजेंडा

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री अपनी सरकार का भावी एजेंडा पेश करेंगे। तीसरे कार्यकाल के दौरान बीते साल 28 अगस्त की मंत्रिपरिषद की बैठक में पीएम ने परफॉर्म, रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और इंफॉर्म का नारा देते हुए भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के साथ विभिन्न नीतियों के केंद्र में महिला, गरीब, युवा और किसानों को रखने का आह्वान किया था। इस बार के संबोधन में पीएम भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के साथ 2047 तक विकसित देश में शामिल करने का रोडमैप बताएंगे।

जाति जनगणना पर रहेगा जोर

मोदी सरकार 9 जून को अपने तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा कर लेगी। ऐसे में मंत्रिपरिषद की बैठक में 11 साल के कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसले, चलाई गई योजनाओं, नीतियों के व्यापक प्रचार-प्रचार की रणनीति तैयार होगी। इनमें जाति जनगणना कराने के निर्णय के व्यापक प्रचार के लिए चुना गया है। इसके लिए 25 जून तक देश भर में व्यापक अभियान छेडऩे की कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी। इसके साथ ही इस बार ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंकवाद पर भारत की ओर से किए गए प्रहार को भी व्यापक स्तर पर भुनाने की रणनीति तैयार की जाएगी।

Government school construction scam : को लेकर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को ACB का समन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments