Thursday, October 22, 2026
HomeखेलIPL 2025 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता आईपीएल 2025 का खिताब

IPL 2025 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता आईपीएल 2025 का खिताब

IPL 2025 : आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया है। 18 सत्र का इंतजार खत्म हो चुका है। आखिरकार विराट कोहली भी चैंपियन बन गए हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं।

Government school construction scam : को लेकर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को ACB का समन

बेंगलुरु की पारी

बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 190 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही थी। फिल सॉल्ट नौ गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें जेमीसन ने आउट किया था। इसके बाद विराट कोहली ने मयंक अग्रवाल के साथ पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन मयंक बड़े शॉट के चक्कर में आउट हो गए। वह 18 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रजत पाटीदार 16 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन चलते बने। विराट ने लिविंगस्टोन के साथ 36 रन की साझेदारी निभाई। विराट 35 गेंद पर तीन चौके की मदद से 43 रन बनाकर अजमतुल्लाह का शिकार बने।

जितेश शर्मा ने आतिशी पारी खेली, लेकिन बड़े शॉट के चक्कर में वह विजयकुमार की गेंद पर बोल्ड हुए। जितेश ने 10 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 24 रन की पारी खेली। आखिरी ओवर में अर्शदीप ने तीन विकेट झटकाए। उन्होंने 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर रोमारियो शेफर्ड (17 रन), चौथी गेंद पर क्रुणाल पांड्या (4 रन) और भुवनेश्वर कुमार (1 रन) के विकेट लिए। पंजाब की ओर से अर्शदीप और जेमीसन ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं, अजमतुल्ला ओमरजई, विजयकुमार विषाक और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला।

पंजाब की पारी

191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत अच्छी रही थी। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन की साझेदारी निभाई। प्रियांश 24 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर आउट हुए। फिर प्रभसिमरन सिंह 22 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर का बल्ला फाइनल में नहीं चला। वह एक रन बनाकर आउट हुए। जोश इंग्लिस ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन 23 गेंद में एक चौका और चार छक्के की मदद से 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नेहल वढेरा 15 रन और मार्कस स्टोइनिस छह रन बनाकर आउट हुए। अजमतुल्लाह ओमरजई एक रन बना सके। शशांक ने 30 गेंद में तीन चौके और छह छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली, लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं था। बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, यश दयाल, जोश हेजलवुड और रोमारियो शेफर्ड को एक-एक विकेट मिला।

नितिन गडकरी एवं CM धामी ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments