Saturday, October 24, 2026
Homeराष्ट्रीयबंगलूरू में निर्माणाधीन इमारत ढही; 17 मजदूर फंसे

बंगलूरू में निर्माणाधीन इमारत ढही; 17 मजदूर फंसे

Bengaluru : बंगलूरू पूर्व के बाबू सपल्या इलाके में भारी बारिश के बीच निर्माणाधीन इमारत ढह गई। इमारत के मलबे में 17 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक हादसा होने के बाद मौके पर दो इमरजेंसी और फायर बिग्रेड के साथ बचाव टीम पहुंच गई। मजदूरों को निकालने का काम जारी है।

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की 04 घोषणाएं

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम को भारी बारिश के बीच इमारत ढह गई। इसमें 17 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। इमारत ढहने के बाद आग लग गई। हादसे की सूचना पर तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

सोमवार रात से भारी बारिश के चलते पूरे बंगलूरू में जलभराव की स्थिति बन गई है। कई सड़कें जलभराव की वजह से बंद हैं और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन ने सड़कों पर नौकाएं उतार दी हैं। बंगलूरू की कई सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे यातायात और आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं सोमवार को बंगलूरू में 56 वर्षीय महिला की खुले मेनहॉल में गिरने से मौत हो चुकी है।

उड़ान सेवाएं भी बुरी तरह बेहाल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बंगलूरू ग्रामीण इलाके में मंगलवार सुबह तक 176 एमएम बारिश हो चुकी है। वहीं बंगलूरू शहरी इलाके में 157 एमएम बारिश हुई है। भारी बारिश के चलते बंगलूरू में उड़ान सेवाएं भी प्रभावित हुईं। सोमवार रात को 20 से ज्यादा उड़ान सेवाओं में देरी हुई। दिल्ली से जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट और इंडिगो की चार उड़ान सेवाओं को भारी बारिश के चलते चेन्नई डायवर्ट किया गया। वहीं भारी बारिश और जलभराव के चलते शहर के स्कूल बंद रखे गए हैं।

ऋषिकेश में हुड़दंग करने वाले 83 वाहनों के चालान; नौ सीज

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments