Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयROBERT VADRA : भूमि सौदे से जुड़े मामले में रॉबर्ट वाड्रा को...

ROBERT VADRA : भूमि सौदे से जुड़े मामले में रॉबर्ट वाड्रा को ED ने किया तलब

नई दिल्ली:  ROBERT VADRA  कांग्रेस नेता और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ने वाली है. प्रवर्तन निदेशालय ने उनके खिलाफ समन जारी किया है. रॉबर्ट वाड्रा अपने आवास से ईडी कार्यालय के लिए निकल पड़े हैं.

Bihar Election 2025 : आज राजद-कांग्रेस की बैठक,राहुल भी होंगे शामिल

गुरुग्राम भूमि मामले के सिलसिले में समन जारी होने के बाद व्यवसायी रॉबर्ट वाड्रा अपने आवास से ईडी कार्यालय की ओर जा रहे हैं. हरियाणा लैंड स्कैम मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ एक बार फिर ईडी ने कार्रवाई की है. ईडी ने उनके खिलाफ समन जारी किया है. यह दूसरी बार है जब केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले के संबंध में वाड्रा को तलब किया है.

धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए रॉबर्ट वाड्रा को तलब किया (ROBERT VADRA)

हरियाणा के गुरुग्राम जिले में स्थित शिकोपुर गांव में एक भूमि लेनदेन में कथित अनियमितताओं से संबंधित में पूछताछ के लिए रॉबर्ट वाड्रा को ईडी ने तलब किया है. ईडी ने भूमि सौदे से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए रॉबर्ट वाड्रा को तलब किया.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वाड्रा को पहले 8 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन वे जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए. इसके बाद ईडी ने अब उन्हें हरियाणा के गुरुग्राम जिले में भूमि लेनदेन से संबंधित प्रासंगिक दस्तावेज जमा करने और पूछताछ के लिए इस सप्ताह के अंत में पेश होने के लिए कहा है.

यह मामला शिकोपुर गांव में एक भूमि सौदे में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है और इसकी जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है.

IPL 2025 : MS Dhoni बने IPL के ‘शहंशाह’, रचा इतिहास

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments