Sunday, October 25, 2026
HomeखेलIPL 2025 : MS Dhoni बने IPL के ‘शहंशाह’, रचा इतिहास

IPL 2025 : MS Dhoni बने IPL के ‘शहंशाह’, रचा इतिहास

नई दिल्ली। IPL 2025 :  आईपीएल 2025 के 30वें मैच में सीएसके की टीम ने लखनऊ को 5 विकेट से धूल चटाई और मौजूदा सीजन में अपना दूसरी जीत हासिल की। लगातार पांच मैच गंवाने के बाद सीएसके की टीम जीत की पटरी पर लौट आई हैं। लखनऊ को उसके घर में हराकर सीएसके ने पिछले साल की हार का हिसाब भी बराबरी कर लिया है।

CABINET MEETING : धामी मंत्रिमंडल की बैठक आज, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

11 गेंदों पर नाबाद 26 रन

इस मैच में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने मैच फिनिशर की भूमिका निभाई और 11 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाकर टीम को रोमांचक जीत दिलाई।

मैच में लखनऊ द्वारा मिले 167 रन के लक्ष्य को सीएसके ने पांच विकेट खोकर तीन गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। इस तरह मौजूदा सीजन में सीएसके ने सातवें मैच में दूसरी जीत दर्ज की। धोनी को मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। इस अवॉर्ड को जीतते ही धोनी ने 11 साल पुराना आईपीएल रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

MS Dhoni ने तोड़ा 11 साल पुराना IPL रिकॉर्ड

दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स के 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम ने तेज शुरुआत की। शेख रशीद (27) और रचिन रविंद्र (37) ने पहले विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी की। इसके बाद 44 रन और बनाने तक सीएसके ने 4 विकेट गंवा दिए। 96 रन के स्कोर पर सीएसके ने 4 विकेट खो दिए थे।

फिर जब सीएसके की आधी टीम 111 रन पर पवेलियन पहुंच चुकी थी तब धोनी ने टीम की पारी को संभाला। धोनी ने 11 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 1 छक्के लगाया और 26 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उनका साथ शिवम दुबे ने दिया, जिनके बल्ले से नाबाद 43 रन निकले।

एमएस धोनी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला

मैच के बाद एमएस धोनी को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। इस दौरान वह ये अवॉर्ड जीतने वाले आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज प्लेयर बने। 43 साल और 280 दिन की उम्र में धोनी ने प्रवीण तांबे का 11 साल पुराना रिकॉर्ड धवस्त किया।

TUNGNATH TEMPLE : आज घोषित होगी तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments