Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयRatan Tata Passed Away : 86 साल की आयु में रतन टाटा...

Ratan Tata Passed Away : 86 साल की आयु में रतन टाटा का निधन; रतन टाटा को ‘भारत रत्न’ देने की मांग

Ratan Tata Passed Away : रतन टाटा के निधन पर देशभर में शोक की लहर है। उन्होंने 86 साल की आयु में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। टाटा के निधन पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने समूह की तरफ से संदेश जारी किया। चंद्रशेखरन ने पद्मविभूषण रतन टाटा योगदान को अतुल्य बताया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

उत्तराखण्ड में 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक होंगे राष्ट्रीय खेल

महाराष्ट्र की कैबिनेट बैठक ने रतन टाटा को भारत रत्न देने का प्रस्ताव रखा

महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट बैठक में गुरुवार को महान उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही कैबिनेट में रतन टाटा को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने का भी प्रस्ताव पेश कर केंद्र सरकार से सिफारिश की है।

अभिषेक मनु सिंघवी ने रतन टाटा को दी श्रद्धांजलि

रतन टाटा के निधन पर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि ‘मुझे भारत के सच्चे ‘रत्न’ को जानने का सौभाग्य मिला है, मैंने उनके साथ काम किया है, मैंने उन्हें करीब से देखा है और मैं आपको बता सकता हूं कि यह देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। यह पूरे समूह के लिए एक असहनीय और अविश्वसनीय क्षति है और सबसे बढ़कर रतन टाटा दिग्गज व्यवसायी के साथ ही एक बहुत ही अच्छे इंसान थे।

उन्होंने जीवन को अपनी शर्तों पर जिया। उन्होंने कभी भी आवश्यक चीजों से समझौता नहीं किया और जिस भी क्षेत्र को उन्होंने छुआ, उन्होंने कभी भी जोखिम लेने और उसे पूर्णता तक ले जाने में संकोच नहीं किया। उन्होंने टाटा को न केवल भारत में बल्कि विश्व स्तर पर एक जाना-माना नाम बनाकर भारत को गौरवान्वित किया है। मैं उन्हें बहुत याद करूंगा।’

‘रतन टाटा भारत के सच्चे सपूत थे’

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास भी रतन टाटा के अंतिम दर्शनों (Ratan Tata Passed Away) के लिए एनसीपीए ग्राउंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘रतन टाटा एक दूरदर्शी उद्योगपति थे और उनका कारोबारी प्रशासन में नैतिकता पर बड़ा जोर था। मुझे लगता है कि जब भी भारत का आर्थिक इतिहास लिखा जाएगा तो उसमें रतन टाटा की उपलब्धियों का जरूर जिक्र किया जाएगा। वह भारत के सच्चे सपूत और एक अद्भुत व्यक्ति थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’

कुमार मंगलम बिरला भी रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे

आदित्य बिरला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला भी दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

रतन टाटा के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे शरद पवार

एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले रतन टाटा के अंतिम दर्शनों के लिए एनसीपीए ग्राउंड पहुंचे।

रतन टाटा के अंतिम दर्शनों के लिए पहुंचे अजित पवार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी प्रमुख अजित पवार और एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल रतन टाटा के अंतिम दर्शनों के लिए एनसीपीए लॉन पहुंचे।

एनसीपीए लाया गया रतन टाटा का पार्थिव शरीर

दिग्गज उद्योगपति रतन एन टाटा का पार्थिव शरीर एनसीपीए लाया गया, जहां राजकीय अंतिम संस्कार से पहले लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए हैं।

राजकीय सम्मान के साथ एनसीपीए लाया जा रहा पार्थिव शरीर

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के पार्थिव शरीर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ एनसीपीए ले जाया जा रहा है। जहां पार्थिव शरीर को आम जनता के दर्शनों के लिए रखा जाएगा।

दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी AAP; भाजपा और कांग्रेस पर कसा तंज

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments