Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयJammu Kashmir : एनसी के विधायक दल की बैठक खत्म,उमर अब्दुल्ला के...

Jammu Kashmir : एनसी के विधायक दल की बैठक खत्म,उमर अब्दुल्ला के नाम पर लगी मुहर

Jammu Kashmir :  आज नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें पार्टी के नेता फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और सभी नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से उमर अब्दुल्ला को विधायक दल का नेता चुना गया है। वहीं एक अन्य नेता सलमान सागर ने कहा कि हमारे लिए यह भावुक पल था जब हमने उमर अब्दुल्ला को सीएम पद के लिए नामित किया।

Ratan Tata Passed Away : 86 साल की आयु में रतन टाटा का निधन; रतन टाटा को ‘भारत रत्न’ देने की मांग

अनुच्छेद-370 की बहाली पर काम करना शुरू कर देंगे

तनवीर सादिक ने कहा, हम अपने वादों पर कायम रहेंगे। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) को एक मजबूत और जीवंत नेतृत्व की आवश्यकता है और मुझे नहीं लगता कि उमर अब्दुल्ला से बेहतर कोई और हो सकता है। हसनैन मसूदी ने बताया, सरकार बनने के साथ ही हम अनुच्छेद-370 की बहाली पर काम करना शुरू कर देंगे। हम उन सभी वादों को पूरा करेंगे जो एनसी ने अपने पार्टी घोषणापत्र में किए थे।

फारूक अहमद शाह ने कहा, लोगों ने एनसी पर भरोसा दिखाया है। हम अपने नेताओं के सुझावों पर कायम रहेंगे। जम्मू-कश्मीर को एक मजबूत और प्रभावी सरकार की आवश्यकता है।” उन्होंने आगे कहा कि एनसी अनुच्छेद-370 की बहाली और अगस्त 2019 में छीने गए अधिकारों के लिए भी लड़ाई जारी रखेगी।

जावेद अहमद बेग ने कहा, चूंकि लोगों ने एनसी पर भरोसा दिखाया है, हम अपने युवाओं को रोजगार देने पर काम करेंगे। हम उन मुद्दों पर भी ध्यान देंगे जो अनुच्छेद-370 के निरस्त होने के बाद अनसुलझे रह गए हैं।”

सुरिंदर चौधरी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों ने उनके खिलाफ मतदान करके 2019 के भाजपा के फैसले को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के हर पहलू की उपेक्षा की है और लोगों ने उन्हें हराकर वोटों से जवाब दिया है।

एनसी ने जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करने का आश्वासन दिया

शमीमा फिरदौस ने कहा, लोगों ने एनसी में जो विश्वास दिखाया है, वह मुझे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए प्रेरित करेगा। बैठक में अल्ताफ कलू, बशीर वीरी, मुश्ताक गुरु, अर्जुन सिंह राजू, जावेद मिरचाल, सजाद शाहीन, सैफुल्ला मीर सहित अन्य नेता भी शामिल हुए। आज की बैठक में अध्यक्ष के दिशा-निर्देशों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। एनसी ने जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करने का आश्वासन दिया है।

उत्तराखण्ड में 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक होंगे राष्ट्रीय खेल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments