Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयPM Kisan Yojana : पीएम मोदी आज जारी करेंगे 19वीं किस्त, 9.80...

PM Kisan Yojana : पीएम मोदी आज जारी करेंगे 19वीं किस्त, 9.80 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे पैसे

PM Kisan Yojana : अगर आप भी एक किसान हैं और केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हुए हैं तो आज यानी 25 फरवरी 2025 का दिन आपके लिए बेहद खान होने जा रहा है। दरअसल, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे।

Fight Against Obesity : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटापे के खिलाफ शुरू किया अभियान

इस किस्त का लाभ पात्र किसानों को मिलेगा। इससे पहले योजना से जुड़े किसानों को 18 किस्त का लाभ मिल चुका है। ऐसे में आज किसानों के बैंक खाते में 19वीं किस्त भेजी जाएगी। तो चलिए जानते हैं किसानों के बैंक खाते में ये किस्त कितने बजे आएगी और पीएम मोदी ये किस्त कहां से जारी करेंगे। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं…

खाते में आएंगे 2 हजार रुपये

अगर आप पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के लाभार्थी हैं तो जान लें कि आज पीएम मोदी 19वीं किस्त जारी करेंगे। ऐसे में पात्र किसानों के बैंक खाते में 2 हजार रुपये की किस्त भेजी जाएगी। इस पैसे को डीबीटी यानी डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाएगा।

बिहार से जारी होगी किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त बिहार से जारी होगी। पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में जाएंगे। यहां से वे 19वीं किस्त जारी करेंगे और साथ ही योजना से जुड़े किसानों से संवाद भी करेंगे। ऐसे में 19वीं किस्त का लाभ 9.80 करोड़ किसानों को मिलेगा।

इन किसानों के खाते में आएगी किस्त

अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं तो इस किस्त का लाभ उन्हें मिलेगा जिन्होंने ई-केवाईसी का काम करवा रखा है। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। आप ई-केवाईसी के काम को अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट से करवा सकते हैं।

ई-केवाईसी के अलावा किसानों को भू-सत्यापन का काम करवाना भी जरूरी है। इसमें किसानों की जमीन का वेरिफिकेशन होता है, इसलिए अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आपकी किस्त अटक सकती है

किस्त का लाभ लेने के लिए बैंक खाते से आधार कार्ड का लिंक होना भी जरूरी है। इसके अलावा बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन भी ऑन होना चाहिए। अगर आपने ये सभी काम करवा रखे हैं तो आपको 19वीं किस्त मिल सकती है।

Delhi Assembly Session 2025 : विधानसभा का पहला सत्र आज से, पहली बार LG का संबोधन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments