Friday, November 6, 2026
Homeराष्ट्रीयPlane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे की वजह बताएगी हाई लेवल जांच...

Plane Crash : अहमदाबाद विमान हादसे की वजह बताएगी हाई लेवल जांच कमेटी

नई दिल्ली: Plane Crash अहमदाबाद एअर इंडिया विमान दुर्घटना की जांच के लिए केंद्र सरकार ने उच्चस्तरीय समिति गठित की. ये कमेटी विमान हादसे जैसी घटनाओं को रोकने और उनसे निपटने के लिए जारी मौजूदा मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) और दिशा-निर्देशों की विस्तृत जांच करेगी. साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए व्यापक दिशा-निर्देश सुझाएगी.

Corona Infection : उत्तराखंड में कोरोना का कहर, तीन नये मरीज मिले

उधर अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय की उच्चस्तरीय बैठक चल रही है. बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू प्रेस ब्रीफिंग करेंगे. बैठक में नागरिक उड्डयन सचिव, डीजीसीए के महानिदेशक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के वरिष्ठ अधिकारी और मंत्रालय के अन्य शीर्ष प्रतिनिधि भाग लेंगे.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने शनिवार को घोषणा की कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय बहु-विषयक समिति गठित की गई है. इस दुर्घटना में 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में से 241 की मौत हो गई थी.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंत्रालय ने एक पत्र पोस्ट करते हुए बताया, “समिति ऐसी घटनाओं को रोकने और संभालने के लिए जारी मौजूदा मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) और दिशानिर्देशों की जांच करेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए व्यापक दिशानिर्देश सुझाएगी.”

इसमें कहा गया है, “समिति संबंधित संगठनों द्वारा की जा रही अन्य जांचों का विकल्प नहीं होगी, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने और उनसे निपटने के लिए एसओपी तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करेगी.”

नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इस समिति की अध्यक्षता केंद्रीय गृह सचिव, गृह मंत्रालय, भारत सरकार करेंगे और इसमें राज्य और केंद्र सरकारों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जो संयुक्त सचिव के पद से नीचे नहीं होंगे.

पत्र में कहा गया है, “समिति संबंधित संगठनों द्वारा की जा रही अन्य जांचों का विकल्प नहीं होगी, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने और उनसे निपटने के लिए एसओपी तैयार करने पर ध्यान केंद्रित करेगी.”

पत्र में कहा गया है, “समिति में भारत सरकार के गृह मंत्रालय के केंद्रीय गृह सचिव अध्यक्ष, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव, गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव/संयुक्त सचिव और गुजरात के राज्य गृह विभाग के प्रतिनिधि शामिल हैं.”

समिति का उद्देश्य दुर्घटना के मूल कारण का पता लगाना है। इसमें कहा गया है, “यह यांत्रिक विफलता, मानवीय भूल, मौसम की स्थिति, नियामक अनुपालन और अन्य कारणों सहित योगदान करने वाले कारकों का आकलन करेगी.”

Israel-Iran conflict : इजरायली हमले के बाद ईरान ने दागी सैकड़ों मिसाइलें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments