Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडCorona Infection : उत्तराखंड में कोरोना का कहर, तीन नये मरीज मिले

Corona Infection : उत्तराखंड में कोरोना का कहर, तीन नये मरीज मिले

देहरादून: Corona Infection  कोरोना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बनकर सामने आ रहा है. शुक्रवार को जिले में कोरोना पॉजिटिव तीन केस पाए गए हैं. निरंतर बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है.

Israel-Iran conflict : इजरायली हमले के बाद ईरान ने दागी सैकड़ों मिसाइलें

शुक्रवार को 25 वर्षीय युवती, 40 वर्षीय पुरुष और 25 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है. तीनों मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. देहरादून में अब तक 420 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है. अब तक 44 मरीजों की कोविड रिपोर्ट पॉजीटिव आई है. जिनमें से 36 मामले देहरादून और एक मामला हरिद्वार का है, जबकि सात पॉजिटिव मरीज राज्य के बाहर से हैं. वर्तमान में पांच एक्टिव केस हैं. इनमें से दो मरीज सुभारती अस्पताल में एडमिट हैं. तीन मरीज होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.

देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज शर्मा ने बताया शुक्रवार को 57 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए. इनमें तीन मरीजों में कोविड संक्रमण पाया गया. उन्होंने बताया सभी अस्पतालों मे अलग से फ्लू ओपीडी संचालित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं.

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि फ्लू जैसे लक्षणों को लोग नजरअंदाज नहीं करें. खांसी बुखार जुखाम गले में खराश जैसे लक्षण नजर आने पर निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें. डॉक्टर के कहने पर अपनी कोरोना जांच जरूर कराएं.

IMA POP 2025 : आज भारतीय सेना को मिलेंगे 419 युवा अफसर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments