Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयNITI Aayog Meeting : पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज नीति आयोग...

NITI Aayog Meeting : पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक

NITI Aayog Meeting : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नीति आयोग की दसवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के रोडमैप पर विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बातया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह प्रधानमंत्री की सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ पहली बड़ी बैठक होगी।

Uttarkashi Road Accident : उत्तराखंड में गंगोत्री हाईवे पर सड़क पर पलटी तीर्थयात्रियों की बस, 8 गंभीर घायल

बैठक में अर्थव्यवस्थता पर होगा फोकस

अधिकारी के अनुसार, बैठक में बजट 2025-26 में की गई पहलों और भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी प्रशासन की ओर से जवाबी शुल्क लगाए जाने के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था मुश्किलों का सामना कर रही है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था के मंदी की ओर जाने, चीन की वृद्धि दर में भारी गिरावट आने तथा वैश्विक स्तर पर देशों में आर्थिक गतिविधियों में मंदी आने की संभावना के बावजूद, भारत की चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर 6.2-6.7 फीसदी के दायरे में रहने की उम्मीद है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक ने अनिश्चित वैश्विक माहौल और उच्च व्यापार तनाव का हवाला देते हुए 2025-26 के लिए भारत के विकास अनुमानों को घटाकर क्रमश: 6.2 और 6.3 फीसदी कर दिया है। जनवरी में, आईएमएफ और विश्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर क्रमशः 6.5 और 6.7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था।

पिछले साल 10 राज्यों ने नहीं लिया था बैठक में हिस्सा

बता दें कि नीति आयोग की शीर्ष संस्था गवर्निंग काउंसिल में सभी मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। पीएम मोदी नीति आयोग के अध्यक्ष हैं। पिछले साल नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने हिस्सा नहीं लिया था।

स्टालिन बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे दिल्ली

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन नीति आयोग गवर्निंग काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। स्टालिन का राष्ट्रीय राजधानी में टीआर बालू के नेतृत्व में डीएमके नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्टालिन ने बाद में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी से भी मुलाकात की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि सोनिया व राहुल से मिलना किसी यात्रा की तरह नहीं लगता। ऐसा लगता है कि वह परिवार के साथ हैं।

HARVARD UNIVERSITY : हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को लेकर ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, विदेशी छात्रों के एडमिशन पर तत्काल प्रभाव से लगाई रोक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments