Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तराखंडUttarkashi Road Accident : उत्तराखंड में गंगोत्री हाईवे पर सड़क पर पलटी...

Uttarkashi Road Accident : उत्तराखंड में गंगोत्री हाईवे पर सड़क पर पलटी तीर्थयात्रियों की बस, 8 गंभीर घायल

उत्तरकाशी : Uttarkashi Road Accident  गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ समेत रेस्क्यू टीमें मौके लिए रवाना हुई. बस मध्य प्रदेश की बताई जा रही है. हादसे में आठ तीर्थयात्री घायल बताए जा रहे हैं. वहीं घायल तीर्थयात्रियों का रेस्क्यू कर हॉस्पिटल भेजा जा रहा है.

HARVARD UNIVERSITY : हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को लेकर ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, विदेशी छात्रों के एडमिशन पर तत्काल प्रभाव से लगाई रोक

शुक्रवार को मध्य प्रदेश के तीर्थयात्री बस (Uttarkashi Road Accident) पर गंगोत्री धाम के लिए यात्रा पर जा रहे थे. अचानक गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास बस सड़क पर पलट गई. गनीमत यह रही कि बस सड़क पर ही पलट गई. यात्री बस यदि खाई में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था. बस में 45 तीर्थयात्री सवार थे, जिसमें आठ तीर्थयात्री घायल हो गए.

बस पलटने का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है. आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार तीर्थयात्रियों की गंगोत्री धाम के लिए जा रही थी. सभी घायल तीर्थयात्रियों को जिला अस्पताल में लाया जा रहा है. बता दें कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जोरों पर चल रही है. देश-विदेश से श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं. पहाड़ी मार्ग होने से हल्की सी चूक हादसों की वजह बन जाती है, ऐसे में सावधानी ही बचाव है.

गौर हो कि 22 मई को पौड़ी जिले में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी. सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई थी और 6 लोग गंभीर घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. वहीं घायल को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां सभी घायलों को उपचार दिया गया.

Muhammad Yunus : बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस दे सकते हैं इस्तीफा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments