Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयMahakumbh Stampede : महाकुंभ में भगदड़ पर सीएम योगी ने ली जानकारी,...

Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में भगदड़ पर सीएम योगी ने ली जानकारी, हादसे में 15 से अधिक हताहत

Mahakumbh Stampede : महाकुंभ में भगदड़ की खबर है। 15 लोग हताहत हुए हैंऔर कुछ को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा है। मौके पर मुस्तैद प्रशासन ने तत्काल राहत-बचाव का काम शुरू किया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मेले में मची भगदड़ के बाद निरंजनी अखाड़े ने स्नान जुलूस रोक दिया है। कुछ फिलहाल अखाड़े स्नान के लिए नहीं निकले हैं। अखाड़ों ने अमृत स्नान स्थगित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी ने हादसे की जानकारी सीएम योगी से ली है।

38th National Games Uttarakhand : राष्ट्रीय खेलों का आगाज, पीएम बोले- शीतकालीन यात्राओं को प्रोत्साहित करना जरूरी

संयम बरतने की अपील (Mahakumbh Stampede)

मौके से सामने आए वीडियो के अनुसार कुछ महिलाओं और बच्चों को भी चोट लगी है। अभी हालात काबू में बताये जाते हैं। महाकुंभ नगर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बरतने की अपील की है।

बताया जाता है कि प्रयागराज के संगम तट पर अमृत स्नान से पहले देर रात करीब 2 बजे भगदड़ मच गई। इसमें कुछ लोगों के मरने की बात कही जा रही है। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक भगदड़ मचते ही लोग दौड़ने लगे। अभी प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

संगम तट पर कई श्रद्धालु बेहोश

जानकारी मिल रही है कि भगदड़ के बीच संगम तट पर कई श्रद्धालु बेहोश हो गये हैं। घायलों में महिलाओं के साथ बच्चे भी शामिल हैं।

घायलों को पहुंचाया जा रहा है अस्पताल, एनएसजी और सेना ने संभाला मोर्चा

हताहतों को 50 से अधिक एंबुलेंस की मदद से सेंट्रल हॉस्पिटल लाया गया है। कई घायलों को मोटरसाइकिल से भी लोगों ने पहुंचाया है। हालात को काबू करने के लिए सेना और एनएसजी ने मोर्चा संभाल लिया है।

भारी भीड़ के चलते अखाड़ों ने स्नान रोका

मौनी अमावस्या पर होने वाले अमृत स्नान को भारी भीड़ के चलते शैव अखाड़ों ने रोक दिया है। महानिर्वाणी और निरंजनी अखाड़े के साधु संत एवं नागा संन्यासी स्नान को नहीं निकले। हजारों की संख्या में नागा संन्यासी छावनी में ही मौजूद हैं। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी का कहना है भारी भीड़ के चलते स्नान को रोका गया है। अगर स्थिति ठीक हुई तभी अखाड़े स्नान को निकलेंगे। अन्यथा स्नान को निरस्त कर दिया जाएगा।

महाकुंभ के सेक्टर पांच में लगी आग ने कई टेंटों को चपेट में लिया, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments