Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखंड38th National Games Uttarakhand : राष्ट्रीय खेलों का आगाज, पीएम बोले- शीतकालीन...

38th National Games Uttarakhand : राष्ट्रीय खेलों का आगाज, पीएम बोले- शीतकालीन यात्राओं को प्रोत्साहित करना जरूरी

38th National Games Uttarakhand : 14 फरवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय खेलों में देशभर के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आज रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पीएम मोदी खेलों का उद्घाटन करेंगे।

महाकुंभ के सेक्टर पांच में लगी आग ने कई टेंटों को चपेट में लिया, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

पीएम मोदी ने किया शीतकालीन यात्रा पर आने का आह्वान

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड को अपने विकास के और रस्ते बनाने होंगे। राज्य सिर्फ चार धाम यात्रा पर निर्भर नहीं रह सकता। उत्तराखंड में शीतकालीन यात्राओं को प्रोत्साहित करना जरूरी। उत्तराखंड मेरा दूसरा घर है। मैं सर्दियों में खुद आना चाहता। लोगों से अनुरोध करूंगा कि शीतकाल में यहां जरूर आएं, यहां एडवेंचर खेल हैं।

यूसीसी लागू कर ऐतिहासिक काम किया- पीएम

कल ही उत्तराखंड देश का ऐसा राज्य बना जिसने यूसीसी लागू किया। यूसीसी से लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी। संविधान की मूल भावना मजबूत होगी। खेल भी हमें भेदभाव की भावना से दूर करता है। यही भावना यूसीसी की भी है। किसी से कोई भेदभाव नहीं, सभी यूसीसी के लिए बराबर है।

ओलंपिक के लिए पूरा जोर लगा रहा भारत- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि भारत 2036 के ओलंपिक के लिए पूरा जोर लगा रहा है। ये सिर्फ खेल का आयोजन नहीं होता, ये जहां भी होता है वहां अनेक क्षेत्रों में गति मिलती है। वहां निर्माण, परिवहन, टूरिज्म, होटल्स आदि को मिलता है। उत्तराखंड में जो आयोजन हो रहा है, उससे सिर्फ खिलाड़ियों को ही फायदा नहीं होता, उससे दूसरे सेक्टर भी ग्रो करते हैं। यहां बाबा केदार के दर्शन करने के बाद दिल से निकला कि ये उत्तराखंड का दशक है। देखिए हो भी रहा है।

हॉकी में पुराने गौरवशाली दिन वापस लौट रहे- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हॉकी में पुराने गौरवशाली दिन वापस लौट रहे हैं। उन्होंने खो-खो और शतरंज की हालिया उपलब्धियों का हवाला दिया। कहा कि जैसे खिलाड़ी बड़े लक्ष्य लेकर चलते हैं, वैसे ही हमारा देश बड़े संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।

तीन गुना हुआ स्पोर्ट्स का बजट- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मेरी पूरी कोशिश है आपका समर्थ बढ़े। 10 साल पहले स्पोर्ट्स का जो बजट था वह आज तीन गुना ज्यादा हो चुका है। देश भर में खेलों इंडिया के तहत आधुनिक स्पोर्ट स्ट्रक्चर बनाया जा रहा है। देश की पहली स्पॉट्स यूनिवर्सिटी मणिपुर में बन रही है, इन कोशिशों का नतीजा पदक तालिका में दिख रहा है। ओलंपिक और पैरालंपिक में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बेहतरीन किया है।

पीएम मोदी बोले- देश के खिलाड़ी मुझे पीएम, यानी परम मित्र मानते हैं

पीमए मोदी ने कहा कि देवभूमि आज दिव्य हो उठी है। बदीनाथ, केदारनाथ और मां गंगा आशीर्वाद लेकर खिलाड़ी खेल रहे हैं। युवा राज्य में देश के कोने-कोने से आए हजारों युवा अपना सामर्थ्य दिखाने वाले हैं। कई देशी पारंपरिक खेलों को इसमें शामिल किया गया। इस बार के नेशनल ग्रीन गेम हैं। कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र काशी से ढाई लाख युवाओं को हर साल खेलने का मौका मिला है। हम स्पोर्ट्स को भारत के विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। आज स्पोर्ट्स को भारत के विकास से जोड़ा जा रहा है। देश तीसरी आर्थिक शक्ति बनने के लिए अग्रसर है। उसके पीछे स्पोर्ट्स इकनॉमी भी है। खिलाड़ी के पीछे एक बड़ी टीम होती है। भारत स्पोर्ट्स समान बनाने में आगे बढ़ रहा। मेरठ में हजारों फैक्ट्रियां हैं जहां स्पोर्ट्स समान बन रहा है। देश के खिलाड़ी मुझे पीएम, यानी परम मित्र मानते हैं। आपका ये विश्वास ही मुझे ऊर्जा देता है।
तेजस्विनी मशाल को लक्ष्य सेन ने पीएम मोदी को सौंपा

तेजस्विनी मशाल यात्रा पर शो किया गया। 13 जिलों से चार हजार किमी की यात्रा कर आई मशाल को ओलंपियन लक्ष्य सेन ने पीएम मोदी को सौंपा।

सीएम और पीएम ने हाथ हिलाकर किया अभिवादन

दर्शकों और खिलाड़ियों ने एक दूसरे का हाथ हिला कर स्वागत किया। परेड के दौरान सीएम और पीएम ने तालियां बजाकर सभी का अभिनंदन किया। हिमाचल के एथलीट्स अपनी पारंपरिक टोपी में नजर आए।

एथलीट्स परेड के साथ पहुंचे मौली

एथलीट्स परेड की शुरुआत हुई। खेलों के शुभंकर मौली की अगुवाई में बैंड शुरू हुआ। सबसे पहले सैनिक स्कूल खोड़ा खाल का बैंड आया। परेड में सभी राज्यों के एथलीट्स शामिल हैं। जिसमें सबसे पहले अंडमान निकोबार, असम, बिहार, चंडीगढ़ की टीम है। दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश के एथलीट भी शामिल हुए।

ग्रीन गेम्स की थीम पर होंगे खेल- सीएम धामी

सीएम धामी ने कहा कि 10 हजार से अधिक खिलाड़ी 35 खेलों में प्रतिभाग करेंगे। आयोजन में सौर ऊर्जा का प्रयोग होगा और प्लास्टिक का इस्तेमाल कम से कम होगा। ग्रीन गेम्स की थीम रहेगी। पीएम ने कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति हो, राम मंदिर हो, यूसीसी हो, जैसे कई संकल्प को पूरे करने का कार्य किया है। हम राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ प्रत्येक क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने पर काम कर रहे हैं। पीएम के नेतृत्व में यूसीसी लागू करने का जो संकल्प लिया था, उसे पूर्ण करने में सफल रहे हैं। राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने आए खिलाड़ियों को उच्च सुविधाएं देने के साथ पर्यावरण का संदेश देने में सफल रहेंगे।

National Games 2025 : उत्तराखंड में आज से खेलों के महाकुंभ का शुभारंभ, सीएम धामी पहुंचे महाराणा प्रताप स्टेडियम

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments