Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयIsrael Attack On Gaza : गाजा में IDF का हमला; 74 की...

Israel Attack On Gaza : गाजा में IDF का हमला; 74 की मौत

Israel Attack On Gaza : एक ओर अमेरिका गाजा में युद्धविराम पर बात करने जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इस्राइली सेना वहां अपने हमले जारी रखे हुए है। सोमवार को आईडीएफ के ताजा हमलों में गाजा में 74 लोग मारे गए। गाजा में अधिकारियों ने बताया कि इस्राइली सुरक्षा बलों ने सोमवार को गाजा में बड़े पैमाने पर जहां हवाई हमले किए वहीं, खाना पाने की कोशिश कर रहे लोगों पर गोलियां भी बरसाईं। उन्होंने बताया कि आईडीएफ ने हवाई हमलों में समुद्र तट पर स्थित एक कैफे को निशाना बनाया। जहां 30 लोग मारे गए।

Viksit Bharat@2047 : के तहत अंतरिक्ष सम्मेलन 2025 में मुख्यमंत्री धामी ने लिया भाग

मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल

जानकारी के मुताबिक, इस्राइली सुरक्षा बलों ने गाजा सिटी के अल-बका कैफे पर तब हमला किया जब महिलाओं और बच्चों की भीड़ थी। अली अबू अतीला, जोकि हमले के समय कैफे में ही थे, उन्होंने बताया कि बिना किसी चेतावनी के आईडीएफ के एक युद्धक विमान ने अचानक हमला कर दिया। हमले के दौरान ऐसा लगा जैसे कि वहां भूकंप आ गया हो। उत्तरी गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय की आपातकालीन और एम्बुलेंस सेवा के प्रमुख फारेस अवाद ने बताया कि इस हमले में कम से कम 30 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए हैं। अवाद ने बताया कि घायलों में से कई की हालत गंभीर है। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

जंग के दौरान भी चालू था कैफे

गौरतलब है कि आईडीएफ द्वारा निशाना बनाया गया यह कैफे बीते 20 महीनों से जारी जंग के दौरान भी चालू था। लोग यहां इंटरनेट एक्सेस और अपने फ़ोन चार्ज करने के लिए आते थे। इस्राइल के ताजा हमलों के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। जिनमें जमीन पर खून से लथपथ और क्षत-विक्षत शव देखे जा सकते हैं, वहीं घायलों को कंबल में ले जाया जा रहा था।

खाना पाने की कोशिश करने वालों पर भी हमला

कैफे के अलावा, गाजा पट्टी में राहत सामग्री पाने की कोशिश कर रहे फलस्तीनी लोगों पर भी इस्राइली सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की। इस हमले में 23 लोग मारे गए। इसके अलावा, शिफा अस्पताल ने बताया कि गाजा शहर की सड़क पर हुए दो अन्य हमलों में 15 लोग मारे गए।

Vande bharat train : चारबाग आउटर स्टेशन पर वंदे भारत पर हुआ पथराव

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments