Saturday, October 24, 2026
Homeराष्ट्रीयDelhi Assembly : आज LG के अभिभाषण के साथ शुरू होगी कार्यवाही,14...

Delhi Assembly : आज LG के अभिभाषण के साथ शुरू होगी कार्यवाही,14 CAG रिपोर्ट सदन में पेश करेगी सरकार

Delhi Assembly :  दिल्ली विधानसभा सत्र का दूसरा दिन उपराज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा। मंगलवार को ठीक 11 बजे सदन में उपराज्यपाल वीके सक्सेना अपनी सरकार से अवगत कराएंगे। कयास लगाया जा रहा है कि उपराज्यपाल भाजपा की सरकार के विकास कार्यों का रोड मैप पेश कर सकते हैं। यमुना सफाई को लेकर भी सदन में अपनी सरकार का पक्ष रखेंगे। इसे लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राजनिवास पहुंचकर मुलाकात भी की।

PM Modi Uttarkashi Visit : पीएम मोदी का मुखबा का दौरा स्थगित, अब मार्च में आएंगे

टकराव की उम्मीद

विधानसभा सत्र (Delhi Assembly) का दूसरा दिन भी पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव की उम्मीद है। दरअसल सदन पटल पर सीएजी की रिपोर्ट पेश होनी है। लंबित सभी 14 सीएजी की रिपोर्ट पेश की जाएगा। इस रिपोर्ट में पिछली सरकार के वित्त से जुड़े कार्यों का जिक्र किया गया है। भाजपा भी शुरू से यह आरोप लगाती रही है कि सीएजी रिपोर्ट सदन पटल पर रखे जाने के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार के भ्रष्टाचार का पोल खुलेगा। हर विभाग में भी जो भी भ्रष्टाचार किया गया है उसका लेखा-जोखा इस रिपोर्ट में शामिल होगा।

‘खाली नहीं सरकारी खजाना’

दूसरी तरफ विपक्ष भी इस तैयारी में है। विपक्ष का कहना है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने बजट में वृद्धि की है। जो भाजपा शासित किसी राज्य में नहीं हुआ है। पिछले दिनों ही नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने स्पष्ट तौर पर कहीं थी कि सरकारी खजाना खाली नहीं हुआ है बल्कि इसमें वृद्धि हुई है। इससे स्पष्ट है कि विपक्ष वित्तिय लेखा-जोखा को एक तरह से दरकिनार करने की कोशिश करेगी। विपक्ष उपराज्यपाल के प्रशासन को भी घेरने की कोशिश करेगी।

खुलेगी कई कलई

उधर, सत्ता पक्ष को उम्मीद है कि सीएजी का रिपोर्ट सदन में पेश होने के साथ ही आम आदमी पार्टी की कलई खुल जाएगी। शीश महल, शराब घोटाला, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग में हुई गड़बड़ी जनता के समक्ष आ जाएगी।

CM Visit Harshil : मुख्यमंत्री ने हर्षिल प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों का स्थलीय किया निरीक्षण

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments