Saturday, October 24, 2026
Homeराष्ट्रीयBox Office Report : बॉक्स ऑफिस पर 'छावा' की तूफानी पारी जारी,'मेरे...

Box Office Report : बॉक्स ऑफिस पर ‘छावा’ की तूफानी पारी जारी,’मेरे हसबैंड की बीवी’ का हाल सुस्त

फरवरी का महीना सिने प्रेमियों के लिए काफी ठीकठाक रहा है। एक तरफ ‘सनम तेरी कसम’ ने री-रिलीज में इतिहास रच दिया। वैलेंटाइन वीक में इस फिल्म ने जमकर कमाई की। वहीं, वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘छावा’ अब तक शानदार तरीके से छाई है। हालांकि, इसके बाद आई ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ का हाल काफी सुस्त है। कुछ और फिल्मों के विकल्प भी हैं।

मेरे हसबैंड की बीवी

मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी और अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर-रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारों से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रफ्तार से चल ही है। रिलीज के सात दिनों में ही इसकी कमाई लाखों में सिमट गई है। यह फिल्म 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। मगर, ‘छावा’ के सामने दर्शकों को आकर्षित करने में नाकामयाब होती दिख रही है। कल बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर फिल्म ने 64 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसकी टोटल कमाई सिर्फ 6.27 करोड़ रुपये हो पाई है। फिल्म को करीब 60 करोड़ रुपये बजट में बनाया गया है।

छावा

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता जैसे सितारों से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। पहले ही दिन से दर्शक इस फिल्म पर टूट कर पड़ रहे हैं और यह सिलसिला अब तक जारी है। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म इस साल की पहली 200 करोड़ी फिल्म बनने का तमगा एक सप्ताह में हासिल कर चुकी। 300 करोड़ी क्लब में एंट्री हो ही चुकी है। अब मंजिल 400 करोड़ क्लब में शामिल होना है और वीकएंड तक यह मुकाम भी फिल्म हासिल कर लेगी।

कल बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर फिल्म की कमाई में और इजाफा दर्ज हुआ। इसने 21.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। करीब 130 करोड़ रुपये बजट में बनी इस फिल्म की टोटल कमाई अब 385 करोड़ रुपये हो गई है।

तंडेल

बॉलीवुड फिल्मों के अलावा साउथ फिल्म ‘तंडेल’ भी सिनेमाघरों में टिकी है। सुपरस्टार नागा चैतन्य अभिनीत यह फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में साई पल्लवी भी मुख्य भूमिका में हैं। पहले दिन फिल्म ने 11.5 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की थी। कल बुधवार को 20वें दिन इस फिल्म ने 56 लाख रुपये का कलेक्शन किया इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 64.61 करोड़ रुपये हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments