Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयJammu : लगातार 9वें दिन पाकिस्तान ने सीजफायर का किया उल्लंघन

Jammu : लगातार 9वें दिन पाकिस्तान ने सीजफायर का किया उल्लंघन

Jammu :  पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पार से लगातार फायरिंग कर रहा है। बीती रात लगातार 9वें दिन उसने सीजफायर का उल्लंघन किया। हालांकि, उसे हर बार मुंह की खानी पड़ी।

UTTARAKHAND WEATHER NEWS : आज भी बदला रहेगा मौसम, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

बीती रात पाकिस्तानी सेना ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर क्षेत्रों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया।

अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंचा पाकिस्तान का दुस्साहस

पहलगाम हमले के बाद भारत की सख्त कार्रवाइयों से छटपटा रहे पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है। वह लगातार अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने वाली हरकतें कर रहा है।

1 मई और 2 मई की रात को भी पाकिस्तान ने बिना उकसावे फायरिंग की, जिसका भारतीय सेना ने कड़ा जवाब दिया।
इससे पहले 30 अप्रैल और 1 मई 2025 की रात के दौरान पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने कुपवाड़ा, उड़ी और अखनूर के सामने नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी की थी।

ऐसे ही 29-30 अप्रैल की रात को नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में नियंत्रण रेखा के पार से पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। सेना ने यह भी बताया था कि पाकिस्तान की ओर से किया जा रहा संघर्षविराम उल्लंघन अब सिर्फ एलओसी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंच गया है।

पाकिस्तानी सेना ने 28-29 अप्रैल की रात में कुपवाड़ा और बारामुला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पार से बिना उकसावे के गोलीबारी की थी।

27-28 अप्रैल की रात को कुपवाड़ा और पुंछ जिलों के विपरीत क्षेत्रों से बिना उकसावे के गोलीबारी की गई थी।
26-27 अप्रैल की रात को तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के पास सीमा पार से पाकिस्तानी सेना ने फायरिंग की थी।
ऐसे ही 25-26 अप्रैल की रात और 24 अप्रैल की रात को भी नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना की ओर से फायरिंग की गई थी।

Lairai Jatra stampede : गोवा के शिरगांव में धार्मिक यात्रा के दौरान भगदड़, 6 लोगों की मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments