Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयLairai Jatra stampede : गोवा के शिरगांव में धार्मिक यात्रा के दौरान...

Lairai Jatra stampede : गोवा के शिरगांव में धार्मिक यात्रा के दौरान भगदड़, 6 लोगों की मौत

Lairai Jatra stampede :  गोवा के शिरगांव में एक धार्मिक यात्रा के दौरान मची भगदड़ में करीब छह लोगों की मौत और करीब 15 लोग घायल हो गए हैं। हादसा श्री लैराई जात्रा के दौरान हुआ है। इस लौराई यात्रा में हर साल हजारों लोग शामिल होते हैं। हादसे में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए सीएम प्रमोद सावंत घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Nainital Physical Assault Case : मुख्यमंत्री ने नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म मामले पर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के दिये निर्देश

उत्तरी गोवा के एसपी अक्षत कौशल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गोवा के शिरगांव में लैराई देवी मंदिर में भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक घायल हो गए। घायलों के उपचार के लिए पास के अस्पतालों में ले जाया गया है।

भारी भीड़ के चलते मची भगदड़

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब बड़ी की संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक श्री लैराई देवी की ‘जात्रा’ में भाग लेने के लिए इकट्ठा हुए थे। भारी भीड़ के बीच अचानक से अफरा-तफरी मच गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे। इसी दौरान कुछ लोग गिरकर कुचल गए।

हादसे में अभी तक छह लोगों को मौत हो चुकी है। वहीं 15 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि अन्य की हालत खतरे से बाहर है। घायलों को तुरंत गोवा मेडिकल कॉलेज और मापुसा स्थित नॉर्थ गोवा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएम ने दिए जांच के आदेश

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्थिति का जायजा लेने के लिए उत्तरी गोवा के जिला अस्पातल और बिचोलिम अस्पताल का दौरा किया। सीएम ने घायलों से मुलाकात कर उनके इलाज की जानकारी ली। उन्होंने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। गोवा कांग्रेस ने शिरगांव की श्री लैराई देवी जात्रा में हुई भगदड़ पर दुख जताया है। पार्टी ने लिखा कि, हम इस दुखद घटना की निंदा करते हैं और अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Panchayati Raj Act : मुख्यमंत्री धामी ने विचलन से पंचायती राज एक्ट में संशोधन को दी मंजूरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments