Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखंडNainital Incident : नैनीताल दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के परिजनों से सीएम धामी...

Nainital Incident : नैनीताल दुष्कर्म पीड़ित बच्ची के परिजनों से सीएम धामी ने बात की

नैनीताल: Nainital Incident  12 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले को सीएम धामी ने गंभीरता से लिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़िता के परिवार से फोन पर बात कर उन्हें ढांढस बंधाया. मुख्यमंत्री ने परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है.

Jammu : लगातार 9वें दिन पाकिस्तान ने सीजफायर का किया उल्लंघन

सीएम धामी ने पीड़ित परिजनों से फोन पर की बात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीड़ित परिवार से कहा कि दोनों बच्चियों की शिक्षा का खर्च सरकार उठाएगी. इसके अलावा परिवार की मदद के लिए सरकार हर कदम उठाएगी. जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि स्पॉन्सरशिप योजना के तहत बालिका को हर माह चार हजार रुपये की मदद दी जाएगी. इसके अलावा दुष्कर्म पीड़ित को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से भी धनराशि दी जाएगी. समाज कल्याण विभाग की योजना से भी परिवार को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाएगी

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को निर्देशित किया कि पीड़िता के परिवार को आवश्यक सुरक्षा एवं सभी प्रकार की प्रशासनिक सहायता तत्परता से उपलब्ध कराई जाए. मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा. उसे सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी. उन्होंने मामले में त्वरित जांच और शीघ्र न्याय सुनिश्चित करने की बात कही.

दुष्कर्म के आरोपी को कड़ा दंड दिया जाएगा- सीएम

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस अमानवीय कृत्य करने वाले अपराधी को कठोर दंड दिलवाएगी. हम सब पीड़िता के साथ पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं. जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी पीड़िता और उसके परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और सुरक्षा का भरोसा दिलाया. साथ ही पीड़िता के परिवार को बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य सरकार की ओर से पीड़ित बालिका और उसकी बहन की समुचित शिक्षा की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि बच्चियों का भविष्य सुरक्षित हो सके. इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को सभी सुरक्षा मुहैया कराने के पुलिस को निर्देश भी जारी किए हैं.

इससे पहले सीएम धामी ने शासकीय आवास पर नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में हुई घटनाओं पर उच्चाधिकारियों की हाईलेवल बैठक लेकर प्रदेश में अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए. उन्हें यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि नैनीताल में पीड़िता को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाए. इस घटना पर अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ हर स्थिति पर नजर रखने को कहा है. सीएम ने कहा कि हमारी सरकार पीड़िता और उसके परिवार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है.

नैनीताल का माहौल खराब करने वालों पर होगी कार्रवाई

इधर विशेष समुदाय के बुजुर्ग द्वारा 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद नैनीताल सहित आसपास के क्षेत्रों में पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है. पुलिस प्रशासन ने हल्द्वानी और नैनीताल में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लैग मार्च भी निकला है. आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने कहा है कि नैनीताल में हुई घटना और उसके बाद बवाल के बाद स्थिति नियंत्रण में है.

दोषी पर होगी सख्त कार्रवाई

आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने कहा है कि पुलिस अपना काम कर रही है और दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. आईजी ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि सौहार्दपूर्ण वातावरण को खराब करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जायेगा. सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी भ्रामक एवं झूठी खबरों को प्रसारित करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने पर्यटकों से अपील की है कि नैनीताल सहित कुमाऊं में बेखौफ और निडर होकर पर्यटन का लुत्फ उठाएं.

UTTARAKHAND WEATHER NEWS : आज भी बदला रहेगा मौसम, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments