Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयFight Against Obesity : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटापे के खिलाफ शुरू...

Fight Against Obesity : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटापे के खिलाफ शुरू किया अभियान

Fight Against Obesity :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटापे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने और भोजन में खाद्य तेल की खपत को कम करने के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद करने के लिए जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा समेत कुल 10 लोगों को नामित किया है। इसमें तमाम क्षेत्रों के लोग शामिल है।

Delhi Assembly Session 2025 : विधानसभा का पहला सत्र आज से, पहली बार LG का संबोधन

पीएम मोदी ने नामित 10 लोगों से की ये अपील

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘जैसा कि कल की मन की बात में बताया गया था, मैं मोटापे के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने और भोजन में खाद्य तेल की खपत को कम करने के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए निम्नलिखित लोगों को नामांकित करना चाहता हूं। मैं उनसे यह भी अनुरोध करता हूँ कि वे सभी 10 लोगों को नामांकित करें ताकि हमारा आंदोलन और बड़ा हो!’

पीएम मोदी ने किसे-किसे किया नामित?

आनंद महिंद्रा, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, मनु भाकर, मीराबाई चानू, मोहनलाल, नंदन नीलेकणि, उमर अब्दुल्ला, माधवन, श्रेया घोषाल, सुधा मूर्ति

मन की बात कार्यक्रम में उठाया था मुद्दा (Fight Against Obesity)

बता दें कि पीएम मोदी ने मन की बात में कहा था कि एक स्टडी के मुताबिक हर 8 में से एक व्यक्ति ओबेसिटी की समस्या से परेशान है। ज्यादा चिंता की बात है कि बच्चों में भी मोटापे की समस्या चार गुना बढ़ गई है। WHO का डेटा बताता है कि 2022 में दुनियाभर में करीब ढाई सौ करोड़ लोग ओवरवेट थे। पीएम ने कहा, ‘हम सब मिलकर छोटे-छोटे प्रयासों से इस चुनौती से निपट सकते हैं। जैसे एक तरीका मैंने सुझाया था, खाने के तेल में 10 पर्सेंट की कमी करना।’

Water Act-2024 : संशोधित अधिनियम हुआ पारित, जल प्रदूषित करने वालों पर 10 हजार तक का जुर्माना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments