Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडTiranga Shaurya Yatra : ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी में भाजपा ने निकाली...

Tiranga Shaurya Yatra : ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी में भाजपा ने निकाली तिरंगा शौर्य यात्रा, CM भी पहुंचे

Tiranga Shaurya Yatra :  ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी के जश्न में भाजपा ने आज राजधानी में तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समेत पार्टी के नेता, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने पहुंचे हैं। यात्रा चीड़बाग से परेड ग्राउंड तक निकाली गई।

CBSE Results 2025 : इस साल 13वें स्थान पर रहा देहरादून रीजन, CM ने उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई दी

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक के बैनर तल तिरंगा यात्रा राजधानी समेत राज्य के सभी प्रमुख केंद्रों, जिला व विधानसभा क्षेत्रों और शहरों व कस्बों से लेकर गांवों तक में निकाली गई। इसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाते हुए आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता को जाहिर करना है। पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इसमें अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सहयोग करक रहे हैं।

इस यात्रा के चार चरणों में राजधानी के बाद महत्वपूर्ण केंद्रों पर 15 मई, जिला केंद्रों पर 16 व 17 मई और विधानसभा, ब्लॉक, तहसील, कस्बे, बड़े गांवों में 18 से 23 मई तक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों में पार्टी के शीर्ष नेता, केंद्रीय मंत्री भी शामिल होंगे। कहा कि इस पहल का मकसद सशस्त्र बलों का सम्मान करना है।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से ऑपरेशन की सफलता को जन-जन तक पहुंचाना है। पार्टी देशवासियों में राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को बढ़ाना चाहती है।

Amritsar Liquor Case : अमृतसर में जहरीली शराब का तांडव,आठ लोगों की मौत, कई गंभीर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments