Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयAmritsar Liquor Case : अमृतसर में जहरीली शराब का तांडव,आठ लोगों की...

Amritsar Liquor Case : अमृतसर में जहरीली शराब का तांडव,आठ लोगों की मौत, कई गंभीर

Amritsar Liquor Case : पंजाब के मजीठा विधानसभा क्षेत्र के तीन गांवों भंगाली, धरीएवाल और मराडी कलां में जहरीली शराब ने तांडव मचा दिया। जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार देर रात हुआ। आठ लोगों की माैत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Helicopter Service : थंबी एविएशन की हेली सेवा पर DGCA ने लगाई रोक

मरने वालों में से चार मराडी कलां गांव के बताए जा रहे हैं। यह पंजाब में तीन साल में चौथी बड़ी जहरीली शराब त्रासदी है।

कई लोग गंभीर (Amritsar Liquor Case)

वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है क्योंकि कई लोग गंभीर हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि लोगों ने अवैध कच्ची शराब का सेवन किया था। वहीं सूत्रों के अनुसार, लोगों को शराब सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने संदिग्ध शराब विक्रेताओं की तलाश शुरू कर दी है। प्रशासन ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के कारणों की पुष्टि हो सके।

घटना के बाद राजनीतिक दलों ने भी सरकार पर निशाना साधा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है। सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

Pakistan Attacked : खुले बाजार तो लौटी रौनक…घरों की ओर वापस आने लगे बाशिंदे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments