Sunday, October 25, 2026
Homeउत्तराखंडGood News For Students : सरकारी और अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं...

Good News For Students : सरकारी और अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मेडिकल और इंजीनियरिंग की मुफ्त कोचिंग देगी सरकार

Good News For Students :  प्रदेश के सरकारी और अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को सरकार मेडिकल, इंजीनियरिंग और क्लैट की मुफ्त कोचिंग देगी। देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के साथ इसके लिए एमओयू की प्रक्रिया चल रही है। उच्च शिक्षा विभाग की निदेशक डाॅ. अंजू अग्रवाल के मुताबिक इसके लिए प्रस्ताव तैयार हो चुका है। नए शिक्षा सत्र से मुफ्त कोचिंग की सुविधा मिलने लगेगी।

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर में 4.0 तीव्रता का भूकंप, दहशत में लोग

सरकारी और अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को वरीयता के आधार पर आवासीय राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में ऑफलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाएगी। इन विद्यालयों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। 11वीं और 12वीं के सभी छात्र-छात्राओं को मुफ्त कोचिंग का अवसर देने के लिए कोचिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।

300 छात्र-छात्राओं को आईआईटी की कोचिंग दी जाएगी

आईआईटी, नीट व क्लैट के लिए प्रवेश परीक्षा को तीन संवर्गों में बांटा गया है। 11वीं प्रवेशित छात्रों के लिए दो साल की कोचिंग एवं एक साल की अतिरिक्त हैंड होल्डिंग प्रदान की जाएगी। जबकि 12वीं प्रवेशित छात्रों के लिए एक साल की कोचिंग और एक साल की अतिरिक्त हैंड होल्डिंग प्रदान की जाएगी। वहीं, 12 वीं पास छात्र-छात्राओं को एक साल की कोचिंग व हैंड होल्डिंग दी जाएगी।

300 छात्र-छात्राओं को आईआईटी की कोचिंग दी जाएगी। 300 को नीट और 300 को क्लैट की कोचिंग दी जाएगी। ऑफलाइन माध्यम से कोचिंग सप्ताह में प्रतिदिन दो घंटे शाम को पांच से सात बजे तक दी जाएगी। सरकारी और अशासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ ही राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी मुफ्त कोचिंग दिए जाने का प्रस्ताव है।

कोचिंग संस्थान दे चुके प्रस्तुतिकरण

मेडिकल, इंजीनियरिंग और क्लैट की कोचिंग के लिए देश के विभिन्न कोचिंग संस्थान, शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में अपना प्रस्तुतिकरण दे चुके हैं। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संस्थान तय सेवा शर्तों एवं उपलब्ध सुविधा की जानकारी दे चुके हैं।

छात्र-छात्राओं को मुफ्त कोचिंग के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। अब कोचिंग संस्थानों के साथ एमओयू की प्रक्रिया चल रही है। -डा.अंजू अग्रवाल, निदेशक उच्च शिक्षा

38th National Games : मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास में मौली का स्वागत किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments