Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडDestination Wedding in Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने वेडिंग डेस्टिनेशन को गाइडलाइन तैयार...

Destination Wedding in Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने वेडिंग डेस्टिनेशन को गाइडलाइन तैयार करने के दिए निर्देश

देहरादून। Destination Wedding in Uttarakhand उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में अब सरकार गंभीरता से आगे कदम बढ़ा रही है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए नए स्थान चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने पर्यटन विभाग को वेडिंग डेस्टिनशन के लिए शीघ्र गाइडलाइन भी तैयार करने को कहा है। उन्होंने वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में पहचान बनाने वाले त्रियुगीनारायण में सड़क संपर्क को मजबूत करने के साथ ही वहां हेलीपैड के निर्माण के भी निर्देश दिए हैं।

PM Modi In Mauritius : मॉरिशस में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में डेस्टिनेशन वेडिंग (Destination Wedding in Uttarakhand) के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देशवासियों से उत्तराखंड को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए प्राथमिकता देने को कहा है। यहां कई ऐसे स्थान हैं जिन्हें इसके लिए विकसित किया जा सकता है।

डेस्टिनेशन वेडिंग से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी

इन स्थानों को चिह्नित करने के साथ ही इनके आसपास सभी अवस्थापना सुविधाओं को विकसित किया जाए, जिससे यहां आवागमन सुलभ हो। उन्होंने कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग से राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उत्तराखंड का प्राकृतिक सौंदर्य और आधुनिक सुविधाएं इसे एक प्रमुख वेडिंग डेस्टिनेशन बनाने में सहायक होंगी।

बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, अपर मुख्य सचिव आनंदबद्र्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, सचिन कुर्वे, अपर पुलिस महानिदेशक वी मुरुगेशन व आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय व आइजी गढ़वाल राजीव स्वरूप उपस्थित थे।

उत्तराखंड धर्मस्व एवं तीर्थाटन परिषद का गठन जल्द

चारधाम समेत राज्य में होने वाली अन्य यात्राओं व मेलों के सुव्यवस्थित प्रबंधन की दृष्टि से उत्तराखंड धर्मस्व एवं तीर्थाटन परिषद का शीघ्र ही गठन होगा। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में हुई बैठक में भी अधिकारियों से जानकारी ली और परिषद के गठन के दृष्टिगत संबंधित औपचारिकताएं शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

परिषद का गठन पर्यटन विभाग के अंतर्गत होना है। वह इसके प्रारूप को अंतिम रूप देगा और फिर कैबिनेट में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा।

राज्य में नई वेडिंग डेस्टिनेशन की होगी पहचान

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि राज्य में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए नए स्थानों की पहचान की जाए और उनके विकास पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देशवासियों से उत्तराखण्ड को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए प्राथमिकता देने का आग्रह किया है।

Fit Uttarakhand Campaign : प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मोटापे के खिलाफ अभियान की सरकारी विभागों से शुरुआत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments