Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडFit Uttarakhand Campaign : प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मोटापे के...

Fit Uttarakhand Campaign : प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर मोटापे के खिलाफ अभियान की सरकारी विभागों से शुरुआत

Fit Uttarakhand Campaign :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश सरकार मोटापे के खिलाफ अभियान की शुरुआत सरकारी विभागों से करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को इस अभियान के लिए नोडल अधिकारी बनाया है। उन्होंने एसीएस को सभी विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए अभियान की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

Smart Meters : स्मार्ट मीटर…पहले की तरह मिलेंगे उपभोक्ताओं के बिजली के बिल

मुख्यमंत्री ने सचिवालय में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान (Fit Uttarakhand Campaign) व्यापक स्तर पर चलाया जाए। उन्होंने कहा कि फिट उत्तराखंड अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के नागरिकों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और फिटनेस के प्रति जागरूक करना है, जिससे वे स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें। इस अभियान में शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों को भी शामिल किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हो सकें।

उन्होंने निर्देश दिए कि फिट उत्तराखंड अभियान के तहत योग, व्यायाम और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही, स्कूल और कॉलेजों में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाए ताकि युवा पीढ़ी शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय और स्वस्थ रह सके।

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान को आगे बढ़ाएगा अभियान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटापा कम करने के लिए जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोगों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए और खाने में तेल का उपयोग कम करने की आदत डालनी चाहिए। ‘फिट उत्तराखंड’ अभियान के माध्यम से इस संदेश को प्रदेशभर में प्रसारित किया जाएगा।

जन-जन तक पहुंचेगा ‘फिट उत्तराखंड’ का संदेश

सरकार का लक्ष्य है कि फिट उत्तराखंड अभियान का संदेश प्रदेश के हर नागरिक तक पहुंचे। इस अभियान के तहत विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाएगा, जिससे आमजन अपनी दिनचर्या में फिटनेस को शामिल करने के लिए प्रेरित हों।

Champions trophy 2025 : कप्तान रोहित का आलोचकों को जवाब,’मैं वनडे से संन्यास नहीं ले रहा’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments