Saturday, October 24, 2026
Homeउत्तराखंडDehradun Car Accident : सुप्रीम कोर्ट ने लिया देहरादून हादसे का संज्ञान,...

Dehradun Car Accident : सुप्रीम कोर्ट ने लिया देहरादून हादसे का संज्ञान, शासन से किए सवाल

Dehradun Car Accident :  ओएनजीसी चौक पर हुए हादसे का संज्ञान सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी मानीटरिंग कमेटी ने लिया है। कमेटी ने शासन से इस पर जवाब मांगा है। पूछा गया है कि आखिर हादसे के बाद शासन के स्तर से क्या कदम उठाए गए। इस हादसे के पीछे क्या वजह रही।

सौंग बांध पेयजल परियोजना को लेकर सीएम धामी की बैठक

ऐसे तमाम बिंदुओं पर कमेटी ने शासन से रिपोर्ट मांगी है। शासन ने परिवहन विभाग को बिंदुवार रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। आरटीओ प्रवर्तन शैलेश तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों की पड़ताल करने के साथ ही सुझावों को भी रिपोर्ट में शामिल किया जा रहा है। ताकि, शहर में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

उन्होंने कहा कि 15 दिसंबर तक रिपोर्ट भेजनी है। उधर, घटना की जांच हरियाणा का जेपी इंस्टीट्यूट भी कर रहा है। वह बेहद वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रिपोर्ट तैयार कर रहा है।

विशेषज्ञ रिपोर्ट के सामने आने के बाद घटना के कारणों का पता लगाया जा सकेगा। गत बुधवार को टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन की जांच की।

Jamrani Dam Project : जमरानी बांध परियोजना का कामकाज पकड़ रहा रफ्तार, 11 करोड़ होंगे खर्च

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments