Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री ने खटीमा में 213 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के...

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 213 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना के लिए किया भूमि पूजन

देहरादून : मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कंजाबाग तिराहे, खटीमा में स्थापित किए जा रहे 213 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का भूमि पूजन  किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। जो हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करता है। आने वाले समय में यह ध्वज पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, श्री सौरभ बहुगुणा, सांसद श्री अजय भट्ट, ले0 जनरल श्री संदीप जैन, मेयर रुद्रपुर श्री विकास शर्मा, काशीपुर श्री दीपक बाली, हल्द्वानी श्री गजराज बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री डॉ. अनिल कपूर डब्बू, श्री विनय रुहेला, विधायक श्री शिव अरोड़ा, श्री त्रिलोक सिंह चीमा, श्री गोपाल सिंह राणा, श्री सुरेश गड़िया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मनोज पाल, श्री कमल जिंदल, अध्यक्ष नगर पालिका श्री रमेश चंद्र जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी हैं प्रासंगिक – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। महावीर जयंती की पूर्व संध्या के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन हमें करुणा, शान्ति, सत्य, अहिंसा, त्याग, प्रेम एवं आत्मसंयम का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर द्वारा दी गई शिक्षा हमारे समाज में नैतिकता और सदाचार का संचार करने वाली है। भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं।
chardham yatra 2025
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments