Friday, October 23, 2026
Homeउत्तराखंडKedarnath Heli Service : केदारनाथ हेली सेवा के लिए काफी मारामारी,पहले ही...

Kedarnath Heli Service : केदारनाथ हेली सेवा के लिए काफी मारामारी,पहले ही दिन पूरे महीने की बुकिंग फुल

Kedarnath Heli Service :  चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली सेवा के लिए काफी मारामारी है। इसका अंदाजा कुछ ही घंटों में मई माह की बुकिंग फुल होने से लगाया जा सकता है। बुकिंग के पहले दिन 7650 टिकटों की बुकिंग हुई। जिसमें यात्रियों की संख्या 23150 है। इस बार टिकट बुकिंग स्लॉट एक माह के लिए खोला गया था।

3 Years Of Dhami Government : सरकार के तीन साल पूरे होने पर बहुउद्देशीय शिविर के जरिए प्रदेशवासियों को सरकारी योजनाओं का मिला लाभ

केदारनाथ हेली सेवा का संचालन नौ एविएशन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसमें पवन हंस, आर्यन, थंबी, ट्रांस भारत, ग्लोबल विक्ट्रा, हिमालयन हेली, केस्ट्रल व एरो एयर क्राफ्ट शामिल हैं। हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी को सौंपी गई है। लेकिन पहले दिन 23150 यात्री ही केदारनाथ हेली टिकट बुक करा पाए।

अब 31 मई तक किसी भी दिन के लिए टिकट उपलब्ध नहीं है। बता दें कि केदारनाथ हेली सेवा (Kedarnath Heli Service) के लिए टिकटों की संख्या सीमित है। ऑनलाइन बुकिंग में एक दिन में 800 यात्री टिकट बुक सकते हैं। एक आईडी पर अधिकतम छह टिकट और समूह में यात्रा करने पर एक आईडी पर 12 यात्री टिकट बुक करा सकते हैं।

Budget Session 2025 : संसद के बजट सत्र के दौरान वक्फ संशोधन विधेयक समेत कुल 16 विधेयकों को पारित

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments