Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयकोहरे की मार, दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानों में देरी,...

कोहरे की मार, दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानों में देरी, ये ट्रेनें भी हुईं लेट

इन दिनों देश के अधिकांश इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शुक्रवार को ठंड के साथ लोगों को कोहरे की भी मार झेलनी पड़ी। हालात ये रहे कि दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार की सुबह 100 से भी ज्यादा उड़ानों में देरी हुई है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण कम दृश्यता की स्थिति रही, जिससे हवाई सेवाओं का परिचालन प्रभावित हुआ।

Dehradun Airport : भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर उड़ान को हरी झंडी,ये रहेगा शेड्यूल

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सोशल मीडिया पोस्ट में की अपील

इंडिगो एयरलाइंस ने सुबह 5.04 बजे सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में यात्रियों से एयरपोर्ट जाने से पहले उड़ान की स्थिति के बारे में अपडेट रहने की अपील की। एयरपोर्ट ऑपरेटर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने सुबह 5.52 बजे एक्स पर एक पोस्ट में बताया, ‘घने कोहरे के कारण उड़ानों के प्रस्थान पर असर पड़ा है, हालांकि, कैट III नियम अनुपालन वाली उड़ानें दिल्ली एयरपोर्ट से संचालित हो रही हैं।’ गौरतलब है कि कैट III अनुपालन कम दृश्यता की स्थिति में भी उड़ान संचालन की अनुमति देता है।

दिल्ली में गंभीर हुई हवा की गुणवत्ता

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 7 बजे दिल्ली में AQI 409 दर्ज किया गया। कल इसी समय यह 299 था। शून्य से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है। तापमान में गिरावट के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में कई रैन बसेरों में सभी बिस्तर भरे हुए देखे गए। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) ने बेघर लोगों को आश्रय प्रदान करने के लिए 235 पैगोडा टेंट भी स्थापित किए हैं। एम्स, लोधी रोड और निजामुद्दीन फ्लाईओवर सहित राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में रैन बसेरे बनाए गए हैं।

कोहरे के चलते इन ट्रेनों में भी हुई देरी

कोहरे के चलते रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों में देरी हुई है। जिन ट्रेनों में देरी हुई है, उनकी लिस्ट नीचे दी गई है-

12565 – बिहार एस क्रांति एक्सप्रेस: 165 मिनट लेट (05:05 निर्धारित समय)।
15743 – फरक्का एक्सप्रेस: 137 मिनट लेट (06:05 निर्धारित समय)।
15658 – ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस: 193 मिनट लेट (05:50 निर्धारित समय)।
12397 – महाबोधि एक्सप्रेस: 228 मिनट लेट (04:10 निर्धारित समय)।
12555 – गोरखधाम एक्सप्रेस: 173 मिनट लेट (05:15 निर्धारित समय)।
12451 – श्रमशक्ति एक्सप्रेस: 162 मिनट लेट (05:55 निर्धारित समय)।
22413 – एनडीएलएस हमसफर एक्सप्रेस: 169 मिनट लेट (06:15 निर्धारित समय)।
12987 – आरजेपीबी तेजस राज एक्सप्रेस: 110 मिनट लेट (07:40 निर्धारित समय)।
14217 – उंचाहर एक्सप्रेस: 354 मिनट लेट (04:00 निर्धारित समय)।
12427 – रीवा एएनवीटी एक्सप्रेस: 176 मिनट लेट (06:40 निर्धारित समय)।
12367 – विक्रमशिला एक्सप्रेस: 153 मिनट लेट (07:20 निर्धारित समय)।
12429 – प्रयागराज एक्सप्रेस: 185 मिनट लेट (07:00 निर्धारित समय)।
12391 – श्रमजीवी एक्सप्रेस: 111 मिनट लेट (04:40 निर्धारित समय)।
14207 – पद्मावत एक्सप्रेस: 69 मिनट लेट (06:30 निर्धारित समय)।
12229 – लखनऊ मेल: 64 मिनट लेट (06:55 निर्धारित समय)।
15127 – काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस: 124 मिनट लेट (05:45 निर्धारित समय)।
12419 – एलकेओ एनडीएलएस एसी एक्सप्रेस: 132 मिनट लेट (07:30 निर्धारित समय)।
12557 – सप्त क्रांति एक्सप्रेस: 124 मिनट लेट (07:40 निर्धारित समय)।
22181 – जेबीपी एनजेडएम एसएफ एक्सप्रेस: 136 मिनट लेट (04:10 निर्धारित समय)।
12485 – गोंडवाना एक्सप्रेस: 106 मिनट लेट (05:00 निर्धारित समय)।
12447 – यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस: 205 मिनट लेट (05:22 निर्धारित समय)।
14624 – पातालकोट एक्सप्रेस: 336 मिनट लेट (03:26 निर्धारित समय)।
12723 – तेलंगाना एक्सप्रेस: 104 मिनट लेट (08:00 निर्धारित समय)।
12155 – आरकेएमपी एनजेडएम एक्सप्रेस: 88 मिनट लेट (08:00 निर्धारित समय)।
12413 – राजधानी एक्सप्रेस: 482 मिनट लेट (03:50 निर्धारित समय)।
12485 – एनईडी एसजीएनआर एसएफ एक्सप्रेस: 508 मिनट लेट (10:10 निर्धारित समय)।

मुख्यमंत्री धामी ने 28 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने जा रहे 72 प्रतिभागियों को फ्लैग ऑफ किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments