Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयVaranasi : प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे काशी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का किया...

Varanasi : प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे काशी, करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का किया अनावरण

Varanasi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद पहली बार शुक्रवार सुबह काशी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से मेंहदीगंज स्थित जनसभा स्थल पहुंचे। यहां 39 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी।

Tahawwur Rana News : NIA के मुख्यालय में कटी तहव्वुर राणा की पहली रात

पीएम ने तीन बुजुर्गों को दिया आयुष्मान कार्ड

प्रधानमंत्री मोदी ने तीन जीआई उत्पादों को प्रमाणपत्र और 70 वर्ष से अधिक आयु के तीन बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड दिया। पीएम के हाथों प्रमाणपत्र पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।

सीएम ने पीएम मोदी का जताया आभार (Varanasi)

सीएम योगी ने काशी में पीएम मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान कहा कि काशी में आज आपके कर कमल से लगभग 4000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास आपके द्वारा प्रदान की जा रही है। इसके लिए आपका हृदय से धन्यवाद। काशी में और उत्तर प्रदेश के प्रोडक्ट को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।

पीएम ने अधिकारियों से ली सामूहिक दुष्कर्म घटना की जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस आयुक्त, मंडल आयुक्त और जिलाधिकारी से पिछले दिनों शहर में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने सभी दोषियों को चिह्नित करते हुए उन पर कड़ी कार्रवाई करने हेतु और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो इसके लिए निर्देशित किया।

50वें दौरे पर काशी पहुंचे प्रधानमंत्री 3884.18 करोड़ रुपये की 44 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 1629.13 करोड़ की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन और 2255.05 करोड़ की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। बनास (अमूल) से जुड़े प्रदेश के लाखों दुग्ध उत्पादक किसानों को 106 करोड़ रुपये का बोनस भी देंगे।

Liquor shops : प्रदेश में शराब की नई दुकानें खोलने पर रोक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments