Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयTejashwi Yadav : तेजस्वी यादव दूसरी बार बने पिता, पुत्र रत्न की...

Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव दूसरी बार बने पिता, पुत्र रत्न की प्राप्ति

Tejashwi Yadav :   तेज प्रताप यादव को लेकर जारी तनातनी के बीच राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव के घर में किलकारी गूंजी है। लालू दूसरी बार दादा बन गए हैं। तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बन गए हैं। उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। तेज को लेकर जारी बवाल के बीच लालू परिवार में खुशियां आई हैं।

Panchkula : कर्ज में डूबे उत्तराखंड के एक ही परिवार के सात लोगों ने की खुदकुशी

इसकी जानकारी आज यानी मंगलवार को ‘एक्स’ और फेसबुक पर खुद तेजस्वी यादव ने दी। तेजस्वी ने बेटे की तस्वीर भी शेयर की है। इसके साथ तेजस्वी ने लिखा, ‘सुप्रभात! आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और खुश हूं। जय हनुमान!

राजद के भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर तेजस्वी को बधाई दी

राजद के भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर तेजस्वी को बधाई दी। पार्टी ने लिखा, ‘नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी को पुत्र रत्न की प्राप्ति और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव को फिर से दादा बनने की हार्दिक शुभकामनाएं। समस्त राजद परिवार की ओर से शुभ आशीर्वाद सहित हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं! तेजस्वी की बहन रोहिणी आचार्य ने भाई और भाभी राजश्री यादव को बधाई दी। उन्होंने कात्यायनी को भी बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘जूनियर टूटू को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।’

कोलकाता के एक अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ है। जच्चा-बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे हैं। सोमवार को लालू परिवार पटना से कोलकाता गया था। इससे पहले 2023 में तेजस्वी की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। उसका नाम कात्यायनी है। लालू परिवार में सबसे छोटे तेजस्वी यादव दो बार बिहार के उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

राजनीति में आने से पहले क्रिकेट खेलते थे तेजस्वी

राजनीति में आने से पहले तेजस्वी क्रिकेट खेलते थे। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड का प्रतिनिधित्व भी किया है। तेजस्वी नौवीं पास और स्कूल ड्रॉपआउट हैं। वे कहते हैं कि क्रिकेट में करियर बनाने के लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। तेजस्वी आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं। वह बिहार विधानसभा में राघोपुर से विधायक हैं।

Ram Nath Kovind : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे हरिद्वार, एक देश एक चुनाव को लेकर कही ये बात

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments