Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयSaint Premanand Maharaj : संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का बदल गया...

Saint Premanand Maharaj : संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का बदल गया समय

Saint Premanand Maharaj :  संत प्रेमानंद महाराज की प्रसिद्ध पदयात्रा में समय को लेकर एक महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। पहले जहां यह यात्रा रात्रि 2 बजे शुरू होती थी, वहीं अब इसे सुबह 4 बजे आरंभ किया जा रहा है।

Chardham Yatra 2025 : मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

इस परिवर्तन का मुख्य कारण संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premanand Maharaj) का स्वास्थ्य है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से महाराज की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी जिस वजह से पदयात्रा को पांच दिनों के लिए स्थगित करना पड़ा।

स्वास्थ्य में थोड़े सुधार के बाद अब यात्रा फिर शुरू कर दी गई है लेकिन समय में यह परिवर्तन किया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इस बदलाव का भक्तों की आस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है।

पहले की तरह अब भी हजारों श्रद्धालु रात से ही सड़क किनारे बैठकर संत के दर्शन का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली से आए राहुल का कहना है महाराज जिस समय भी यात्रा करें हम तो उनके दर्शन को हमेशा तत्पर रहते हैं। यह हमारे लिए समय की बात नहीं, आस्था की बात है।

संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा फिर हुई शुरू

इससे पहले, सोमवार को वृंदावन की पावन भूमि एक बार फिर भक्ति की सरिता में सराबोर हो उठी, जब संत प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा फिर से प्रारंभ हुई। विश्व के कोने-कोने से आए भक्तों ने जब अपने प्रिय संत के दर्शन किए तो उनकी आंखों में श्रद्धा और आनंद छलक उठा।

इसलिए स्थगित कर दी गई थी रात्रि पदयात्रा

कुछ समय पहले संत प्रेमानंद महाराज की रात्रिकालीन पदयात्रा यात्रा स्थगित हो गई थी, जिससे भक्तगणों में निराशा व्याप्त थी। महाराज सुबह के समय गाड़ी से निकल रहे थे। उनका स्वास्थ खराब चल रहा था। लेकिन जैसे ही यात्रा फिर शुरू होने की खबर मिली, वैसे ही पूरे वृंदावन में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी।

JD Vance India Visit : चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments