Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयRANVEER ALLAHBADIA : रणवीर इलाहाबादिया को SC से राहत, मिला पासपोर्ट

RANVEER ALLAHBADIA : रणवीर इलाहाबादिया को SC से राहत, मिला पासपोर्ट

हैदराबाद : RANVEER ALLAHBADIA  यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया ने इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट द्वारा पासपोर्ट वापस करने का निर्देश दिए जाने के बाद पहली फ्लाइट पकड़ ली है, वो भी विदेश की. बीयरबाइसेप्स के नाम से मशहूर पॉडकास्टर ने विवाद के बाद अपनी पहली इंटरनेशनल फ्लाइट से रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट से अपने सामान के साथ एक तस्वीरें शेयर की।

TIGER RESERVE ILLEGAL TREE FELLING : कॉर्बेट प्रकरण पर CBI ने शासन में दी दस्तक

जांच हुई पूरी

फरवरी 2025 को अदालत ने इलाहाबादिया को अपना पासपोर्ट सरेंडर करने का आदेश दिया, जिससे उनकी इंटरनेशनल यात्रा पर रोक लग गई. लेकिन अब उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है और उन्होंने विवाद के बाद अपनी पहली इंटरनेशनल फ्लाइट भी पकड़ ली है. बता दें पॉडकास्टर समय रैना के इंडियाज गॉट लेटेंट शो में माता-पिता से संबंधित अपनी अभद्र टिप्पणी के कारण विवादों में घिर गए थे. जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई और नके खिलाफ शिकायत भी दर्ज की गई।

सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी

सोमवार को असम और महाराष्ट्र के वकील ने अदालत को सूचित किया कि जांच पूरी हो गई है, जिसके बाद उन्होंने इलाहाबादिया का पासपोर्ट लौटा दिया, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए मंजूरी मिल गई. उनकी इंस्टाग्राम पोस्ट की एक और तस्वीर में उन्हें कैट आई पैच के साथ अपनी फर्स्ट क्लास सीट पर बैठे हुए देखा गया है. उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘पासपोर्ट मिल गया दोस्तों’।

क्या था मामला ?

कॉमेडियन समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में रणवीर गेस्ट के तौर पर शामिल हुए. जिसमें शो के एक कंटेंस्टेंट से रणवीर ने उनके माता-पिता की प्राइवेट लाइफ से रिलेडेट अश्लील सवाल पूछ लिया. जिसके बाद रणवीर सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए और लोगों ने उनकी खूब आलोचना की. ट्रोल होने के बाद रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए सबसे माफी मांग ली है लेकिन उसके बाद भी मामला ठंडा नहीं हुआ और देश के अलग-अलग राज्यों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई।

Pahalgam News : भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को जमकर लताड़ा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments