Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयRail Roko Andolan : रेलवे ट्रैक पर बैठकर किसानों का विरोध किया...

Rail Roko Andolan : रेलवे ट्रैक पर बैठकर किसानों का विरोध किया प्रदर्शन; यात्री परेशान

चंडीगढ़। Rail Roko Andolan : किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर रेल रोको प्रदर्शन कर रहे हैं। रेलवे ट्रैक पर बैठकर ट्रेन को रोककर रहे हैं। किसान संगठनों की ओर से मुक्तसर के रेलवे स्टेशन पर धरना शुरू कर दिया गया है। कुछ किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे हैं और बाकी प्लेटफार्म पर बैठे हैं।

अजहरुद्दीन को ED का समन; पूर्व क्रिकेटर ने मांगा वक्त

किसान केंद्र व पंजाब सरकार के खिलाफ भड़ास निकाल रहे हैं। किसानों का कहना है कि राजनीतिक लोग किसानों को आपस में बांट रहे हैं। किसानों को आपस में लड़ाया जा रहा है। इसलिए किसानों को एकजुट होने की जरूरत है। अगर हम इकठ्ठे नहीं होंगे तो हमारा संघर्ष कमजोर पड़ जाएगा।

इन जिलों में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान

पटियाला में भी भारतीय किसान यूनियन के मेंबरों ने रेलवे ट्रैक पर धरना लगा दिया है। गुरदासपुर रेलवे स्टेशन पर भी किसानों ने धरना देना शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। फिरोजपुर में भी किसानों का धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है।

यात्री परेशान, इधर-उधर भटक रहे

कोटकपूरा से फाजिल्का को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन जो मुक्तसर 1:30 बजे पहुंचती है। धरने के कारण ट्रेन को बरीवाला में रोका गया है। जोकि डेढ़ घंटा देरी से दोपहर तीन बजे तक मुक्तसर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। उधर, मुक्तसर रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशन हैं। इधर-उधर भटक रहे हैं।

रेलवे ट्रैक जाम

बता दें कि अपनी मांगों को लेकर किसान दोपहर 12:30 बजे पंजाब में करीब 35 जगहों पर रेलवे ट्रैक पर बैठकर रेल रोककर अपना रोष जाहिर करेंगे। अमृतसर में भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) की तरफ से वेरका रेलवे स्टेशन पर धरना दिया जाएगा। इसके अलावा वल्ला व अन्य रेलवे फाटक पर भी किसान ट्रैक जाम करेंगे।

किसानों के प्रदर्शन की चेतावनी के बाद जीआरपी और पंजाब पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। किसानों के धरने के कारण रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। किसान 12:30 बजे से साढ़े तीन बजे तक अपना प्रदर्शन करेंगे।

जानिए कौनसी ट्रेन होगी प्रभावित

इस समय के दौरान दोपहर 01:05 बजे अमृतसर से जाने वाली फ्लाईंग (14650) ट्रेन ही प्रभावित होगी। जालंधर रेलवे स्टेशन पर चल रहे काम के चलते नई दिल्ली से अमृतसर आने वाली शताब्दी एक्सप्रेस पहले ही फगवाड़ा तक आ रही है और यहीं से ही वापिस रवाना हो रही है।

इसके अलावा दोपहर 03:05 बजे जाने वाली शान-ए-पंजाब, 02.05 बजे जाने वाली नंगलडैम एक्सप्रेस पहले से ही 9 अक्तूबर तक रद्द की जा चुकी है।

क्या बोले किसान संगठन

उल्लेखनीय है कि किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर यह ट्रैक जाम कर रहे हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि लखीमपुर खीरी के आरोपितों को सजा दिए जाने की बजाय उनका समर्थन किया जा रहा है। इसके अलावा एमएसपी सहित लगभग 12 मांगों उनकी लंबित है। इन्हीं मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।

Govinda Shot : गोविंदा से मिलने अस्पताल पहुंचीं पत्नी सुनीता; बताया कैसी है तबियत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments