Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयPM Modi visit Maldives : पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर मालदीव...

PM Modi visit Maldives : पीएम मोदी दो दिवसीय दौरे पर मालदीव रवाना

PM Modi visit Maldives :  पीएम मोदी ब्रिटेन यात्रा समाप्त कर मालदीव के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री मोदी मालदीव में राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मोइजु के निमंत्रण पर द्वीपीय राष्ट्र के स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।

Panchaayat chunaav 2025 : सीएम धामी ने मां के साथ खटीमा में डाला वोट

डिफेंस समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद

वहीं, मालदीव में भारत के उच्चायुक्त जी. बालासुब्रमण्यम ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुक्रवार से शुरू हो रही दो दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच डिफेंस समझौते समेत कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। यह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण यात्रा है।

तीसरी बार है जब प्रधानमंत्री मालदीव का दौरा करेंगे

बालासुब्रमण्यम ने कहा, यह तीसरी बार है जब प्रधानमंत्री मालदीव का दौरा करेंगे। पहली बार उन्होंने 2018 में और फिर 2019 में मालदीव की यात्रा की थी। मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति काल में किसी राष्ट्राध्यक्ष की भी यह पहली यात्रा है।

2017 के बाद से यह पहली बार है जब मालदीव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किसी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है।

राष्ट्रपति मुइज्जू के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 25-26 जुलाई से मालदीव की राजकीय यात्रा पर होंगे। मुइज्जू के साथ चर्चा करने के अलावा प्रधानमंत्री मोदी 26 जुलाई को मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ के समारोह में मुख्य अतिथि भी होंगे।

मालदीव की स्वतंत्रता की 60वीं वर्षगांठ

राष्ट्रपति मुइज्जू अक्टूबर 2024 में भारत यात्रा पर आए थे। दोनों नेताओं ने दुबई में सीओपी बैठक के दौरान भी मुलाकात की थी।

LUCC Chit fund Scam : मामले की CBI करेगी जांच, सीएम धामी ने दिया अनुमोदन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments