Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदेवेंद्र फडणवीस कल तीसरी बार लेंगे CM पद की शपथ

देवेंद्र फडणवीस कल तीसरी बार लेंगे CM पद की शपथ

मुंबई। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के नाम पर मुहर लग गई है। इसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगांटीवार ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। इस पर सभी विधायकों ने उन्हें सर्वसम्मति से अपना नेता चुना।

वाराणसी के यूपी कॉलेज में गूंजा जय श्रीराम, भारी पुलिस फोर्स तैनात

पांच दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में होगा शपथ ग्रहण समारोह

केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में महाराष्ट्र विधानसभा भवन में विधायक दल की बैठक हुई। पांच दिसंबर को शाम पांच बजे दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री की मौजूदगी में देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

कोर कमेटी की बैठक में महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में पार्टी को जीत मिली है। सभी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा। जनता ने खुलकर वोट दिया।

पहली बार 2014 में बने थे देवेंद्र मुख्यमंत्री

देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पहली बार 2014 में देवेंद्र मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने पांच साल अपना कार्यकाल पूरा किया था। हालांकि 2019 में वे महज 80 घंटे ही सीएम की कुर्सी पर रहे। हालांकि बाद में फडणवीस एकनाथ शिंदे की सरकार में डिप्टी सीएम की भूमिका भी निभा चुके हैं।

सुधीर मुनगांटीवार ने क्या कहा?

महाराष्ट्र विधान भवन में विधायक दल की बैठक में भाग लेने पहुंचे भाजपा नेता सुधीर मुनगांटीवार ने कहा कि सभी विधायक विधायक दल का नेता चुनने के लिए एकत्र हुए हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस ही नाम है।

प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का काम शुरू, UPCL के टोल फ्री नंबर पर ले सकते हैं जानकारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments