Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए BJP की दूसरी लिस्ट जारी; 22 उम्मीदवारों...

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए BJP की दूसरी लिस्ट जारी; 22 उम्मीदवारों के नामों का एलान

मुंबई:  महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी हो गई है। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 22 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। इससे पहले पार्टी ने पहली सूची में 99 कैंडिडेट घोषित किए थे।

Jobs In Germany : जर्मनी के चासंलर शोल्ज व पीएम मोदी की वार्ता ने द्विपक्षीय रिश्तों की शुरुआत की

अब तक कुल 121 प्रत्याशियों के नाम का एलान हो चुका है। पार्टी की दूसरी लिस्ट में केवल एक महिला उम्मीदवार है। नासिक मध्य से पार्टी ने देवयानी सुहास फरांदे को टिकट दिया है। दूसरी लिस्ट में ST की 3 और SC की 2 सीटें हैं।

किसको कहां से मिला टिकट?

बीजेपी ने धुले ग्रामीण से राम भदाणे को उम्मीदवार बनाया है। साथ मलकापुर सीट से चैनसुख संचेती को मैदान में उतारा गया है। वहीं अकोट से प्रकाश भारसाखले को उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी नेता गोपीचंद पडलकर को जाट से उम्मीदवार घोषित किया गया है।

पहली लिस्ट में 99 प्रत्याशियों के नाम का एलान

वहीं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट 20 अक्टूबर को जारी की थी। इनमें 6 सीटें एसटी और 4 सीटें एससी के लिए थीं। वहीं, 13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया था।

भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की भी लिस्ट जारी की

आज ही भाजपा ने स्टार प्रचारकों की भी लिस्ट जारी की है। इस सूची में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। यह सभी नेता विधानसभा चुनाव और नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होने हैं। जबकि चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

उत्तराखंड में 108 एंबुलेंस सेवा की तर्ज पर एम्स ऋषिकेश हेली एंबुलेंस सेवा शुरू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments