Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयKAPIL SHARMA : कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने...

KAPIL SHARMA : कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने किया हमला

हैदराबाद:  KAPIL SHARMA  मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा में स्थित कैफे पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की है. अज्ञात हमलावरों ने कैफे वाली इमारत पर कई राउंड गोलियां चलाई है. इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

US Tariff : अमेरिका ने कनाडा से आयातित वस्तुओं पर 35 फीसदी टैरिफ लगाने का एलान किया

ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में कॉमेडियन कपिल शर्मा के नए लॉन्च हुए कप्स कैफे को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई. यह गोलीबारी बीते बुधवार देर रात को हुई. परिसर में कम से कम नौ गोलियां चलाई गईं. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक व्यक्ति कार में बैठकर ब्रिटिश कोलंबिया के सरे स्थित कैप्स कैफे पर कम से कम नौ राउंड फायरिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए हैं. हालांकि यह अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कपिल शर्मा के कैप्स कैफे को ही निशाना बनाया गया था या फिर कॉमेडियन को धमकी देने के लिए ये गोलीबारी की गई है.

हमले में है खालिस्तानी आतंकवादी का हाथ

खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने हमले की जिम्मेदारी ली है. लाडी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा एक प्रमुख व्यक्ति है और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के सबसे वांछित भगोड़ों में से एक है.

हमले पर पंजाब के मंत्रियों का बयान

कनाडा के सरे में कपिल शर्मा के कैफे पर हुई गोलीबारी पर पंजाब के मंत्री लालजीत भुल्लर की प्रतिक्रिया आई है. मंत्री ने कहा है, ‘यह बेहद निंदनीय है. ऐसा नहीं होना चाहिए था. वह एक स्टार हैं और बेहद मशहूर हैं. कनाडा को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसा दोबारा न हो.’

कपिल शर्मा के कैफे पर हुई गोलीबारी पर पंजाब के मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा, ‘ मुझे उस हमले के बारे में कुछ नहीं पता. मैं पिछले दो घंटों से मीटिंग में था. अगर ऐसा हुआ है तो बहुत बुरा हुआ है. मुझे उम्मीद है कि वह ठीक होंगे. यह बेहद निंदनीय है.’

कपिल-गिन्नी ने मिलकर खोला था कैफे

कपिल शर्मा ने कैप्स कैफ के साथ हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में कदम रखा. उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने इस काम में उनका साथ दिया है. लेकिन बुधवार देर रात हुए इस गोलीबारी ने कैफे पर ग्रहण लगा दिया है.

सीएम ने दिये एक लाख करोड की ग्राउडिंग सेरेमनी की तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments