Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयjammu-kashmir Encounter : किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

jammu-kashmir Encounter : किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़

jammu-kashmir Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने गोलीबारी के बाद तीन से चार आतंकियों को घेर लिया है। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

Weather : दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने ढाया कहर, यूपी में 12 की मौत

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को सूचना मिली कि चटरू के सिंहपोरा इलाके में आतंकी छिपे हैं। सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।

सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से गोलीबारी हुई है। फिलहाल इलाके में आतंकियों की तलाशी अभियान चल रहा है।

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों में सुरक्षा बलों ने घाटी के अलग-अलग इलाकों में छिपे आतंकियों को ढूंढ़कर उन्हें मार गिराया है. सेना ने अभी तक छह आतंकियों को ढेर किया है. इन आतंकियों के संबंध लश्कर ए तैयबा से बताए जा रहे थे. सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकियों की एक सूची तैयार की है जो कश्मीर में रहकर पाकिस्तान के इशारे पर काम करते हैं. इस लिस्ट में कुल 14 आतंकी के नाम हैं. जिनमें से अभी तक 6 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है जबकि अन्य बचे 8 आतंकियों की तलाश लगातार जारी है।

Parvataarohan Abhiyaan : मुख्यमंत्री ने एन.डी.आर.एफ के तृतीय पर्वतारोहण अभियान ‘शौर्य’ का किया फ्लैग ऑफ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments