Thursday, October 22, 2026
Homeराष्ट्रीयJammu Kashmir Accident : जम्मू-कश्मीर के डोडा में खाई में गिरा वाहन,...

Jammu Kashmir Accident : जम्मू-कश्मीर के डोडा में खाई में गिरा वाहन, सात लोगों के मारे जाने की सूचना

जम्मू। Jammu Kashmir Accident :  जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिला डोडा के भारत मार्ग पर एक टेंपों ट्रैवलर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, इस दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। टेंपो का नंबर- JK064847 है। घटनास्थल पर कई लोगों के शव नजर आ रहे हैं। मौके पर एंबुलेंस और पुलिस सहित बचाव टीम पहुंच गई है।

Ukraine : यूलिया स्वीरीडेंको बनीं यूक्रेन की नई प्रधानमंत्री

घटना को लेकर अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को डोडा-बराथ मार्ग पर पोंडा क्षेत्र में एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई, जब पंजीकरण संख्या JK06-4847 वाला एक टेंपो ट्रैवलर सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में करीब सात लोगों के मारे जाने की सूचना है और 10 से 15 लोग घायल हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों की सही संख्या की पुष्टि अभी बाकी है। दुर्घटना के समय वाहन में कई यात्री सवार थे।

बचाव कार्य शुरू ( Jammu Kashmir Accident )

स्थानीय पुलिस और स्वयंसेवकों द्वारा तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और अधिकारी पीड़ितों को निकालने और आपातकालीन चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारी ने आगे कहा कि बचाव अभियान समाप्त होने और पीड़ितों की पहचान पूरी होने के बाद और जानकारी साझा की जाएगी।

Odisha Self-Immolation Case : यौन उत्पीड़न पीड़िता की इलाज के दौरान AIIMS में मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments